• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

GST Meeting: एजेंडे में शामिल होने के बाद भी GST के तहत नहीं आए पेट्रोल-डीजल, ये है सबसे बड़ी वजह

  • September 18, 2021
GST Meeting: एजेंडे में शामिल होने के बाद भी GST के तहत नहीं आए पेट्रोल-डीजल, ये है सबसे बड़ी वजह
  • जीएसटी काउंसिल ने कोविड-19 और ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली चार दवाओं पर दी गई जीएसटी की छूट की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें एंफोटेरिसीन-बी टोसिलिजुमैब पर जीएसटी की दर शून्य तथा रेमडेसिविर व हेपेरिन पर पांच फीसद रहेगी।

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को लखनऊ में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक में ज्यादातर राज्यों ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि केरल उच्च न्यायालय के आदेश के कारण ही पेट्रोल, डीजल जीएसटी परिषद के एजेंडे में था। उन्होंने कहा कि “यह आइटम आज की चर्चा के एजेंडे में विशुद्ध रूप से आया क्योंकि केरल उच्च न्यायालय के आदेश के रूप में किसी व्यक्ति ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने कहा कि इसे जीएसटी परिषद द्वारा लिया जा सकता है। अदालत के निर्देश पर, इसे लाया गया और सदस्यों ने इसका विरोध किया।

वहीं कोरोना कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं समेत कुछ अन्य जीवनरक्षक औषधियां अब सस्ती होंगी। बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि काउंसिल की बैठक में तय हुआ है कि फूड डिलीवरी एप के जरिये खानपान की आपूíत में जीएसटी अब उस प्वाइंट से लिया जाएगा, जहां खाने की डिलीवरी हुई हो। अभी तक यह टैक्स रेस्टोरेंट देते थे। अब एग्रीगेटर (फूड डिलिवरी कंपनियों) को यह टैक्स देना होगा।

जीएसटी काउंसिल ने कोविड-19 और ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली चार दवाओं पर दी गई जीएसटी की छूट की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें एंफोटेरिसीन-बी, टोसिलिजुमैब पर जीएसटी की दर शून्य तथा रेमडेसिविर व हेपेरिन पर पांच फीसद रहेगी।काउंसिल ने इटोलिजुमैब, पोसाकोनाजोल, इन्फ्लिक्सिीमैब, बामलानिविमैब, एटिसिविमैब, केसिरिविमैब, इमडेविमैब, डीआक्सी-डी-ग्लूकोज और फेविपिराविर जैसी दवाओं पर जीएसटी की दर को घटाकर 12 से पांच प्रतिशत करने का निर्णय किया है।

केट्रूडा समेत कैंसर की कुछ दवाओं पर जीएसटी की दर को 12 से घटाकर पांच फीसद किया गया है। मांसपेशियों में सिकुड़न के इलाज के लिए आयात की जाने वाली महंगी दवाओं जोलजेन्समा और विलटेप्सो को सस्ता करने के उद्देश्य से उन्हें आइजीएसटी से मुक्त कर दिया है। मांसपेशियों में सिकुड़न के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संस्तुत उन दवाओं को भी आइजीएसटी से मुक्त किया गया है, जो व्यक्तिगत उपभोग के लिए खरीदी जाएंगी।

सीतारमण ने बताया कि काउंसिल ने दिव्यांगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की रेट्रो फिटमेंट किट पर जीएसटी की दर को घटाकर पांच फीसद किया है।-आइसीडीएस के इस्तेमाल के लिए पौष्टिकता से भरपूर धान की फोर्टीफाइड भूसी पर जीएसटी दर अब 18 की बजाय पांच फीसद होगी।

तेल कंपनियों द्वारा डीजल में मिलाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले बायोडीजल पर जीएसटी की दर को 12 से घटाकर पांच फीसद किया गया है।

सभी तरह के पेन और उनके पा‌र्ट्स पर 18 फीसद जीएसटी होगा।

रेलवे, लोकोमोटिव पा‌र्ट्स पर 18 फीसद लगेगा जीएसटी।

काउंसिल ने 20 लाख तक के टर्नओवर वाले ईंट भट्ठों के लिए अप्रैल 2022 से विशेष कंपोजीशन स्कीम शुरू करने पर सहमति दी है। ईंट भट्ठों के लिए बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के छह प्रतिशत जीएसटी दर तय की गई है। यदि वे इनपुट टैक्स क्रेडिट लेते हैं तो उन्हें 12 फीसद जीएसटी देना होगा।

काउंसिल ने तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर उत्पादन क्षमता के आधार पर लेवी लगाने के प्रस्ताव के परीक्षण के लिए मंत्रियों के समूह को तीन महीने का समय और देने पर रजामंदी दी है।

 

Post navigation

Prev
Next
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- ‘आरोप निराधार और भ्रामक’

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- ‘आरोप निराधार और भ्रामक’

  • August 12, 2026
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित

  • August 12, 2026
जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप साबित, आवास पर मिले थे भारी मात्रा में नोट

जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप साबित, आवास पर मिले थे भारी मात्रा में नोट

  • August 12, 2026
‘विपक्ष से बात कर आज ही तय करें NEET पर चर्चा का समय’, अमित शाह की ओम बिरला को चिट्ठी

‘विपक्ष से बात कर आज ही तय करें NEET पर चर्चा का समय’, अमित शाह की ओम बिरला को चिट्ठी

  • August 12, 2026
‘अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

‘अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

  • August 12, 2026
भारत-चीन सैनिकों के बीच LAC पर फिर टकराव, 6 साल बाद आमने-सामने आए जवान

भारत-चीन सैनिकों के बीच LAC पर फिर टकराव, 6 साल बाद आमने-सामने आए जवान

  • August 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- ‘आरोप निराधार और भ्रामक’ August 12, 2026
  • ‘‘इटैलियन माता जी उन्हें…’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाकुम्भरी विवि में August 12, 2026
  • व्यापारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, की नशे के कारोबार पर अंकुश और बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग August 12, 2026
  • कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर व्यापार मंडल ने व्यक्त किया  पुलिस-प्रशासन का आभार August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान बना राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन: नगर विधायक August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं August 12, 2026
  • कलेक्ट्रेट में बने सैल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी ने ली सैल्फी August 12, 2026
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट में आयोजित होंगे कार्यक्रम August 12, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परम्परागत रूप से मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक August 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021