• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना वायरस का नया संक्रमण, 24 घंटे में 27426 नए कोविड संक्रमित

  • April 16, 2021
COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना वायरस का नया संक्रमण, 24 घंटे में 27426 नए कोविड संक्रमित
  • COVID-19 in UP उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस टेस्ट की जो रिपोर्ट आई है वह काफी डरावनी है। 24 घंटे में प्रदेश में 27426 नए संक्रमित लोग मिले हैं। 24 घंटे में 103 लोगों की मृत्यु हुई है। राजधानी लखनऊ का रिकॉड तोड़ प्रदर्शन जारी है।

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने अब इतनी गति पकड़ ली है कि सभी लोग असहाय सा महसूस कर रहे हैं। केंद्र तथा राज्य सरकार के तमाम जतन के बाद भी अप्रैल माह में इसके संक्रमण की गति आठ से नौ गुना बढ़ गई है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को प्रदेश में 4987 अधिक नए संक्रमित केस मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस टेस्ट की जो रिपोर्ट आई है, वह काफी डरावनी है। 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 27426 नए संक्रमित लोग मिले हैं। 24 घंटे में 103 लोगों की मृत्यु हुई है। राजधानी लखनऊ का रिकॉडतोड़ प्रदर्शन जारी है। 24 घंटे में लखनऊ में 6598 केस हैं। यहां पर 35 लोगों की मौत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2344 नए संक्रमित मिले हैं। प्रयागराज में 1758 और कानपुर में 1403 नए संक्रमित केस मिलने से लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। प्रदेश में गुरुवार को लखनऊ में 5183, वाराणसी में 1859, प्रयागराज में 1888 और कानपुर में 1263 नए संक्रमित मिले थे। बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 23,307 टेस्ट कराए गए थे।

इस बार का संक्रमण बेहद घातक साबित हो रहा है। अधिकांश संक्रमितों की जान संक्रमण के तीसरे दिन ही जा रही है। नया म्यूटेंट वायरस पहले की अपेक्षा अधिक घातक साबित हो रहा है। इसका संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि लोगों को संभलने का समय नहीं मिल पा रहा है। कई लोग तो टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही दम तोड़ दे रहे हैं। अब तो हर दिन नए संक्रमित के मिलने और मृतकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट रहा है। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वकफ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के 35 वर्षीय दामाद ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय मीसम मौत हो गई। उनके फेफड़ों ने सुबह से काम करना बंद कर दिया था।

24 घंटे में कोविड हास्पिटल में परिवर्तित होंगे दो बड़े अस्पताल: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और बलरामपुर हॉस्पिटल को अगले 24 घंटे की अवधि में कोविड हॉस्पिटल में परिवॢतत किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को दी है।

 

Post navigation

Prev
Next
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- ‘हम जानना चाहते हैं कि…’

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- ‘हम जानना चाहते हैं कि…’

  • August 12, 2026
‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

  • August 12, 2026
‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

  • August 12, 2026
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग

  • August 12, 2026
JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन विधेयक, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला

JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन विधेयक, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला

  • August 12, 2026
अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू

अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू

  • August 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित August 12, 2026
  • जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप साबित, आवास पर मिले थे भारी मात्रा में नोट August 12, 2026
  • ‘विपक्ष से बात कर आज ही तय करें NEET पर चर्चा का समय’, अमित शाह की ओम बिरला को चिट्ठी August 12, 2026
  • ‘अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय August 12, 2026
  • अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- ‘हम जानना चाहते हैं कि…’ August 12, 2026
  • ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया August 12, 2026
  • भारत-चीन सैनिकों के बीच LAC पर फिर टकराव, 6 साल बाद आमने-सामने आए जवान August 12, 2026
  • ‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश August 12, 2026
  • CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं August 12, 2026
  • सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया ‘शाकाहारी’, बोले- ‘बिना लहसुन-प्याज के बनाएं’ August 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021