• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग वाली याचिका, वसीम रिजवी पर लगा जुर्माना

  • April 12, 2021
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग वाली याचिका, वसीम रिजवी पर लगा जुर्माना
  • Supreme Court उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर आज सुनवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने कुरान की आयतों के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया।

लखनऊ । देश की शीर्ष अदालत ने किसी भी धार्मिक ग्रंथ में दखल देने से साफ इन्कार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ के वसीम रिजवी की कुरान शरीफ से 26 आयतों को हटाने वाली याचिका खारिज करने के साथ ही याची पर 50 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया है।

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने बीते महीने एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि इन 26 आयतों में इंसानियत के मूल सिद्धांतों की अवहेलना की गई है। धर्म के नाम पर नफरत, घृणा, हत्या, खून खराबा फैलाने वाला है। 26 आयतें आतंक को बढ़ावा देने वाली हैं।

वसीम रिजवी का कहना था कि मदरसों में बच्चों को कुरान की इन आयतों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे उनका जहन कट्टरपंथ की ओर बढ़ रहा है। याचिका में कहा गया था कि कुरान की इन 26 आयतों में हिंसा की शिक्षा दी गई है। कोई भी ऐसी तालीम जो आतंकवाद को बढ़ावा देती है, उसे रोका जाना चाहिए। रिजवी का यह भी कहना है कि इन आयतों को कुरान में बाद में शामिल किया गया है। देश के हित में कोर्ट को इन आयतों को हटाने के आदेश देने चाहिए।

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर आज सुनवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने कुरान की आयतों के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।याचिका को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वजीम ने दाखिल किया था। उनका कहना था कि इन आयतों को पढ़ाकर बहुत से छात्रों को इससे मिसगाइड किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आरएफ नरीमन की अगुवाई वाली बेंच ने इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मुझे इस एसएलपी के बारे में सारे तथ्य पता हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह एसएलपी नहीं रिट है और आप अपनी याचिका को लेकर कितने गंभीर हैं। इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मदरसों में यह आयतें पढ़ाई जाती हैं, छात्रों को इससे मिसगाइड किया जाता है, यही आयतें पढ़ाकर और समझा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी तैयार किए जाते हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह निराधार याचिका है। कोर्ट ने इसके साथ ही पचास हजार रुपए जुर्माना लगाकर याचिका खारिज कर दी।

वसीम रिजवी की इस याचिका पर काफी विरोध हुआ। मुस्लिम समाज के कई लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। कई जगह वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

 

Post navigation

Prev
Next
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- ‘इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी’

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- ‘इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी’

  • June 27, 2026
अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा

अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा

  • June 27, 2026
PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

  • June 27, 2026
‘रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,’ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

‘रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,’ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

  • June 27, 2026
दिग्विजय सिंह बोले- ‘राम मंदिर चंदा चोरी से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया सीएम का जमीन विवाद’

दिग्विजय सिंह बोले- ‘राम मंदिर चंदा चोरी से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया सीएम का जमीन विवाद’

  • June 27, 2026
चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

  • June 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ‘युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?’ June 27, 2026
  • मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका June 27, 2026
  • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- ‘इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी’ June 27, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ी खबर, कोषाध्यक्ष ने की चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि, ट्रस्ट का भी बयान सामने आया June 27, 2026
  • राम मंदिर मामला: अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग June 27, 2026
  • अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा June 27, 2026
  • केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया… June 27, 2026
  • अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत June 27, 2026
  • PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे June 27, 2026
  • ‘रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,’ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री June 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021