• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

LIVE: नादिया में पीएम मोदी बोले, हार सामने देख दीदी ने SC, ST और OBC को वोट नहीं डालने देने की रणनीति बनाई

  • April 12, 2021
LIVE: नादिया में पीएम मोदी बोले, हार सामने देख दीदी ने SC, ST और OBC को वोट नहीं डालने देने की रणनीति बनाई
  • मोदी ने बर्धमान में अपनी पहली रैली को संबोधित किया। अब वे नदिया जिले में कल्याणी विश्वविद्यालय ग्राउंड में दूसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं। अंत में 310 बजे से कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित कछारी मैदान में मोदी रैली करेंगे रहेंगे।

कोलकाता । बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को राज्य के चुनावी रण में एक बार फिर फिर उतर चुके हैं। पीएम की बंगाल में आज तीन-तीन चुनावी रैलियां हैं। पीएम मोदी अब अपनी दूसरी रैली, जो नदिया जिले में कल्याणी विश्वविद्यालय ग्राउंड में आयोजित की गई है, उसे संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सबसे पहले कहा कि चार चरणों में जो बहुत भारी संख्या में मतदान हुआ है, वो आशोल पॉरिबोरतोन के लिए है। आशोल पॉरिबोरतोन यानि बंगाल का विकास, बंगाल के लोगों का विकास। आशोल पॉरिबोरतोन यानि दीदी के कुशासन से मुक्ति, दीदी के सिंडिकेट, तोलाबाजों से मुक्ति।

Live Updates:

-पीएम मोदी ने कहा कि हार की बौखलाहट में दीदी और उनकी पार्टी के लोग अब हर सीमा तोड़ रहे हैं। दीदी के लोग खुलेआम एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोगों को गाली देने लगे हैं, सिर्फ इसलिए कि वो बीजेपी को सपोर्ट करते हैं। दीदी, आपके साथी बंगाल के अनुसूचित जाति को भिखारी कहकर अपमान कर सकते हैं, लेकिन हमारे लिए, भाजपा के लिए अनुसूचित जाति का मान सम्मान सर्वोपरि है।

-पीएम मोदी ने बंगाल में आज अपनी दूसरी रैली, जो कि कल्याणी में आयोजित की गई है, कहा कि दीदी के 10 साल के काम का रिपोर्ट-कार्ड, अपने राजनीतिक हितों के लिए बंगाल के लोगों की हत्या, अपने तोलाबाजों को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल के लोगों से लूट-पाट, अपने सिंडिकेट को ताकतवर बनाने के लिए बंगाल के लोगों से विश्वासघात का ही है।

-पीएम मोदी ने कहा कि बहनों-बेटियों से कहना चाहता हूं कि आपके इस सेवक ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचे इसके लिए बड़ी योजना शुरु की है। बंगाल की सरकार को भी सैकड़ों करोड़ रुपये इसके लिए हमने भेजे हैं। लेकिन दीदी ने इसका बहुत बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं किया।

-मोदी बोले, ‘धान का कटोरा’ कहा जाने वाला हमारा बर्धमान, यहां के लोग, आज मूल सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आजादी के शुरुआती वर्षों में जो नहरें बनीं, उसकी सही देखरेख तक यहां की सरकार नहीं कर पाई। नई नहरें बनाना कभी दीदी की प्राथमिकताओं में रहा ही नहीं।

-पीएम ने कहा कि दीदी अगर गुस्सा करना है तो मुझपर कीजिए, जितनी मर्जी गाली दीजिए। मगर बंगाल की गरिमा, बंगाल की गौरवमयी परंपरा का अपमान मत कीजिए।

-मोदी बोले, ‘दीदी ने 10 साल तक मां, माटी, मानुष के नाम पर बंगाल पर राज किया है। लेकिन इन दिनों सभा में मां, माटी, मानुष नहीं बल्कि मोदी, मोदी करती रहती हैं। दीदी ने बंगाल में गवर्नेंस के नाम पर बहुत बड़ा गड़बड़झाला किया है। जन्मदिन मनाना है, तो TMC से पूछो। घर बनाना है, तो TMC को कट-मनी दो। राशन लेना है, तो TMC को कटमनी दो। कहीं अपना सामान ले जाना है, अपना सामान लाना है, तो TMC को कट-मनी दो।’

-पीएम मोदी ने कहा, ‘दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा।’

-प्रधानमंत्री बोले कि दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई। वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं। दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी। 

-पीएम मोदी बोले, ‘एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया। यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है। दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया। दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खैला भी जनता ने समय रहते समझ लिया। इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया। और तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है। अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही।’

-पीएम बोले- दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है, क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है। यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ। चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है। जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है।

इसके बाद दोपहर 1:40 बजे से नदिया जिले में कल्याणी विश्वविद्यालय ग्राउंड में उनकी दूसरी रैली है। अंत में दोपहर 3:10 बजे से कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित कछारी मैदान में पीएम रैली को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि बंगाल का जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के सभी शीर्ष नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को पीएम ने बंगाल में दो रैलियां की थी।

अमित शाह भी लगातार दूसरे दिन रहेंगे बंगाल के दौरे पर

इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार दूसरे दिन बंगाल के दौरे पर रहेंगे। शाह की सोमवार को उत्तर बंगाल में दो रैली व दो रोड शो है। इससे पहले रविवार को भी शाह बंगाल के दौरे पर थे और उन्होंने ताबड़तोड़ तीन रोड शो और तीन रैलियां की थी।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021