• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown Updates: देश के किन राज्यों और शहरों में लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • April 12, 2021
Lockdown Updates: देश के किन राज्यों और शहरों में लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की उछाल लगातार जारी है। दिल्ली उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और गुजरात समेंत 10 राज्यों में सबसे अधिक हालात बेहद चिंताजनक है। कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में में लगभग 1.70 लाख नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात समेंत 10 राज्यों में सबसे अधिक हालात बेहद चिंताजनक है। सक्रिय मामलों की संख्या में भारत अब दुनिया भर में सबसे प्रभावित देशों की सूची में चौथे पायदान पर आ गया है। कई राज्य सरकारों ने बढ़ते कोरोना वायरस मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाया है।

महाराष्ट्र

कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार जल्द लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकती है। कोरोना महामारी पर गठित टास्क फोर्स ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ रविवार को हुई बैठक में इसका सुझाव दिया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई में शुक्रवार को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा कई शहरों में नाइट कफ्र्यू जैसे कदम उठाए गए हैं।

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। सभी सामाजिक, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। बसों की सभी सीटों पर बैठने की मिली छूट को खत्म करते हुए इसे अब 50 फीसद कर दिया गया है। मेट्रो की बोगी में भी अब क्षमता से 50 फीसद लोग ही यात्रा कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने इंदौर, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी और शाजापुर जिलों में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 19 अप्रैल कर दिया है। जबकि बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर जिलों में 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसके अलावा बैतूल, रतलाम, खरगोन और कटनी में भी 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन है।

उत्तर प्रदेश

लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में 30 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मेरठ में 18 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। गाजियाबाद और नोएडा में 17 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू। कानपुर में 30 अप्रैल तक। प्रयागराज, बरेली और आगरा में 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

राजस्थान

अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और आबू रोड में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, जो रात 8 बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं, उदयपुर में नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगा।

गुजरात

जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, मोरबी, दाहोद, पाटन, गोधरा, भुज, गांधीधाम, भरूच, सुरेंद्रनगर, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, और वड़ोदरा में 30 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

कर्नाटक

बेंगलुरु, मैसूरु, मंगलुरु, कालाबुरागी, बीदर, तुमकुरु और उडुपी-मणिपाल में 20 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

जम्मू और कश्मीर

जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, बारामूला, कठुआ, अनंतनाग, बडगाम, कुपवाड़ा के शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

पंजाब

पंजाब सरकार ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्यव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है। चंडीगढ़ में कर्फ्यू की टाइमिंग रात 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक है।

ओडिशा

5 अप्रैल से सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा हुआ है।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021