• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सरकार ने BEML में 26 फीसद हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आमंत्रित की बोलियां, बढ़ा शेयर का भाव

  • January 4, 2021
सरकार ने BEML में 26 फीसद हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आमंत्रित की बोलियां, बढ़ा शेयर का भाव

नई दिल्ली । सरकार ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी भारत अर्थ-मूवर्स लिमिटेड (BEML) में प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ 26 फीसद हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री के लिये प्रारंभिक बोलियां (EoI) आमंत्रित की हैं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सरकार ने प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ बीईएमएल लिमिटेड की 26 फीसद इक्विटी शेयर पूंजी के विनिवेश के लिये प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की हैं।’

बीईएमएल एक ‘मिनिरत्न’ कैटेगरी-1 पीएसयू है। इसका प्रबंधन नियंत्रण रक्षा मंत्रालय के पास है। सरकार के पास वर्तमान में इसमें 54.03 फीसद हिस्सेदारी है। केंद्र ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (SBICAP) को रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया के प्रबंध और सलाह के लिए अपना लेनदेन सलाहकार नियुक्त किया है। बीईएमएल ने एक नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी। फाइलिंग के अनुसार, विनिवेश प्रक्रिया को खुले प्रतिस्पर्धी बोली मार्ग के माध्यम से लागू किया जाना है।

निवेश विभाग और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा जारी प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (PIM) के अनुसार, बोली लगाने की आखिरी तारीख एक मार्च है। बोली लगाने के इच्छुक बीईएमएल में हिस्सेदारी खरीदने के लिये इस समयसीमा तक ईओआई जमा करा सकते हैं।

मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से देखें, तो बीईएमएल लिमिटेड की 26 फीसद हिस्सेदारी की बिक्री से सरकारी खजाने को करीब एक हजार करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। बीईएमएल रक्षा, रेल, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

वित्त वर्ष 2019-20 में परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व 3,028.82 करोड़ रुपये था। बीईएमएल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 3.77 फीसद या 36.75 रुपये की बढ़त के साथ 1011 पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का शेयर सोमवार को बीएसई पर 7.7 फीसद की उछाल के साथ 1050 पर खुला था।

Post navigation

Prev
Next
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया…

केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया…

  • June 27, 2026
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत

अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत

  • June 27, 2026
PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

  • June 27, 2026
‘रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,’ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

‘रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,’ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

  • June 27, 2026
‘भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा…’ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा वार

‘भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा…’ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा वार

  • June 27, 2026
‘…तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ’, डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल

‘…तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ’, डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल

  • June 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया… June 27, 2026
  • अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत June 27, 2026
  • PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे June 27, 2026
  • ‘रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,’ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री June 27, 2026
  • ‘भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा…’ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा वार June 27, 2026
  • ‘…तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ’, डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल June 27, 2026
  • यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट June 27, 2026
  • ‘राम मंदिर चंदा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी’, संजय निषाद बोले- विपक्ष न करे राजनीति June 27, 2026
  • ‘इस्लाम अपनाने से व्यक्ति सिर्फ मुस्लिम बनता है, न कि…’, धर्म परिवर्तन और आरक्षण पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला June 27, 2026
  • दिग्विजय सिंह बोले- ‘राम मंदिर चंदा चोरी से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया सीएम का जमीन विवाद’ June 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021