• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

निजी चिकित्सकों ने हड़ताल रखकर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

  • December 11, 2020
निजी चिकित्सकों ने हड़ताल रखकर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में सहारनपुर में मिक्सोपैथी के खिलाफ ज्ञापन सौंपते आईएमए से जुड़े चिकित्सक।

सहारनपुर [24CN] । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सहारनपुर में भी आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने सुबह छह बजे से सायं छह बजे तक कार्य बहिष्कार कर असहयोग आंदोलन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आयुष चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा का अधिकार देने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने एक पद्धति का दूसरी पद्धति में मिश्रण किए जाने के विरोध में अपने नर्सिंग होम व क्लीनिक बंद रखकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान केवल इमरजेंसी व कोविड-19 की सेवाएं ही जारी रही। इस दौरान आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने आईएमए सभागार में एकत्र होकर आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के कानून के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

उन्होंने आयुष डाक्टरों को शल्य चिकित्सा का अधिकार देने के निर्णय को वापस लेने तथा नीति आयोग की कमेटियों को भंग करने का प्रस्ताव भी दिया गया। इस दौरान आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि आज यह विरोध पूरे देश में किया गया है और भविष्य में भी जैसे ही आईएमए की केंद्रीय कार्यकारिणी की गाइड लाइंस होगी, हम उस पर चलेंगे और इस कानून का पुर विरोध किया जाएगा। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डा. मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष डा. अनिल भल्ला, डा. स्वर्णजीत सिंह, डा. अजय सहगल, डा. कलीम अहमद, डा. मोहन सिंह, डा. अजय सिंह, डा. महेश गोयल, डा. डी. के. गुप्ता, डा. अमरजीत पोपली, डा. नीरज आर्य, डा. राजेश विरमानी, डा. श्वेता विरमानी, डा. शादाब अंसारी, डा. रिक्की चौधरी समेत भारी संख्या में आईएमए से जुड़े चिकित्सक मौजूद रहे।

Post navigation

Prev
Next
कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

  • June 27, 2026
अंडर-12 समर कप की विजेता टीम ने डीआईजी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

अंडर-12 समर कप की विजेता टीम ने डीआईजी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

  • June 27, 2026
अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

  • June 27, 2026

पूर्वाचंल के इनामी बदमाश लल्लनसिंह की पुलिस मुठभेड मे हुई मौत की मेजिस्टरियल जांच एसडीएम नकुड करेगें

  • June 27, 2026
सहारनपुर में समाधान दिवस पर DIG अभिषेक सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, थाना नागल का किया निरीक्षण

सहारनपुर में समाधान दिवस पर DIG अभिषेक सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, थाना नागल का किया निरीक्षण

  • June 27, 2026

मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन के इंतकाल पर आसपा नेताओं ने शोक जताया

  • June 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी…’, सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज June 28, 2026
  • ‘राम नगरी में चल रहा है गोरखधंधा’, प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर बोला बड़ा हमला June 28, 2026
  • कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन June 27, 2026
  • अंडर-12 समर कप की विजेता टीम ने डीआईजी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद June 27, 2026
  • अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न June 27, 2026
  • पूर्वाचंल के इनामी बदमाश लल्लनसिंह की पुलिस मुठभेड मे हुई मौत की मेजिस्टरियल जांच एसडीएम नकुड करेगें June 27, 2026
  • सहारनपुर में समाधान दिवस पर DIG अभिषेक सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, थाना नागल का किया निरीक्षण June 27, 2026
  • मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन के इंतकाल पर आसपा नेताओं ने शोक जताया June 27, 2026
  • 48 घंटे से मोहल्ला बेरुन कोटला की आपूर्ति ठप, बहाली न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी June 27, 2026
  • “टिकट मिले या नहीं, विधानसभा चुनाव हर हाल में लड़ूंगा”: ठाकुर अनिल सिंह June 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021