• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कश्मीर घाटी में 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में पाकिस्तानी JeM कमांडर कमाल समेत 4 आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

  • March 12, 2022
कश्मीर घाटी में 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में पाकिस्तानी JeM कमांडर कमाल समेत 4 आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Pulwama Encounter पुलवामा में एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद कमांडर कमाल भाई समेत दो को मार गिराया गया जबकि हंदवाड़ा और पुलवामा में एक-एक आतंकी मारा गया है। पुलवामा और हंदवाड़ा में मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है जबकि गांदरबल में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने एक ही रात में कश्मीर घाटी में 3 अलग-अलग जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद कमांडर कमाल भाई समेत चार को मार गिराया जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए आतंकवादियों में दो जैश-ए-मोहम्मद जबकि दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे। जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने गत शुक्रवार रात से अब तक चार से पांच जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इनमें तीन जगहों पर मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली है। पुलवामा में एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद कमांडर कमाल भाई समेत दो को मार गिराया गया जबकि हंदवाड़ा और पुलवामा में एक-एक आतंकी मारा गया है। पुलवामा और हंदवाड़ा में मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है जबकि गांदरबल में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है। इन अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को जिंदा भी पकड़ा है।पाकिस्तानी आतंकी कमाल भाई 2018 से कश्मीर घाटी में सक्रिय था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी। मारे गए अन्य आतंकवादियों की भी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

आपको बता दें कि कश्मीर में अशांति फैलाने के इरादे से आतंकवादियों ने अब आम जनता को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गत शुक्रवार रात को आतंकवादियों ने जिला कुलगाम में पड़ने वाली आडूरा पंचायत के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या कर दी। उससे पहले श्रीनगर में किए गए ग्रेनेड हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य घायल हो गए। इस हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया।

गत शुक्रवार देर शाम को पुलवामा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने चेवाकलन इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसने बाद में मुठभेड़ का रूप ले लिया। यहां दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। सुरक्षाबलों ने आत्समर्पण का कई बार मौका दिया परंतु हर बार आतंकियों ने इसका जवाब गोलीबारी से दिया। आज तड़के सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से थे। इनमें एक आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरी मुठभेड़ आज सुबह गांदरबल में शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सिरच गांव में तलाशी ऑपरेशन चलाया तो वहां छिपे आतंकी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। यहां सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। इलाके में एक से दो आतंकी के छिपे होने की आशंका है।

इसी तरह सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में भी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। यह आतंकवादी भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। यह मुठभेड़ नशामा रजवार इलाके में आज तड़के ही शुरू हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
‘मोदी का बाप भी जाएगा’, प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा

‘मोदी का बाप भी जाएगा’, प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा

  • October 25, 2026
राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार

राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार

  • October 25, 2026
आज काशी में दिखेगी वायुसेना की ताकत, नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होंगे पीएम मोदी

आज काशी में दिखेगी वायुसेना की ताकत, नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होंगे पीएम मोदी

  • October 25, 2026
यूपी चुनाव 2027: INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद? सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, गन्ने का रेट 600 रुपये करने की मांग

यूपी चुनाव 2027: INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद? सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, गन्ने का रेट 600 रुपये करने की मांग

  • October 25, 2026
दिल्ली-यूपी में मौसम में अचानक बदलाव, बारिश और ओलों से बढ़ी ठंड

दिल्ली-यूपी में मौसम में अचानक बदलाव, बारिश और ओलों से बढ़ी ठंड

  • October 25, 2026
ईशान किशन की तीसरे T20 से अनुपस्थिति की संभावना, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नया अवसर

ईशान किशन की तीसरे T20 से अनुपस्थिति की संभावना, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नया अवसर

  • October 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इलॉन मस्क ने अमेरिका में X मनी टिपिंग फीचर की घोषणा की October 25, 2026
  • 26 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और नए कॉन्ट्रैक्ट का दिन October 25, 2026
  • बॉलीवुड सितारों ने दिवाली से पहले दिखाया फेस्टिव अंदाज, कृति सेनन रैंप पर रहीं शोस्टॉपर October 25, 2026
  • इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, ‘अर्बन-नक्सल…’ October 25, 2026
  • पूर्व जज कौल ने CJI चंद्रचूड़ के रवैये पर उठाए सवाल October 25, 2026
  • अघ्याना में मंदिर में शिव प्रतिमा खंडित कर माहौल खराब करने का प्रयास, ग्रामीणों मे रोष October 25, 2026
  • ‘मोदी का बाप भी जाएगा’, प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा October 25, 2026
  • आगरा में दिवाली की खरीदारी के दौरान 14 लाख की चोरी October 25, 2026
  • जावर पुलिस ने करोंद से चार चोरों को पकड़ा, 3 लाख के डिजिटल कैमरे बरामद October 25, 2026
  • नूंह में भीषण सड़क हादसा: सगाई से लौट रहे तीन युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव October 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021