मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने सहारनपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं

मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने सहारनपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
सहारनपुर में मरीज की जांच करते डा. राकेश चैधरी।

सहारनपुर। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने राकेश चैधरी मेमोरियल हॉस्पिटल, सहारनपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। इस पहल का उद्देश्य सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर कैंसर देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. समीर खत्री की उपस्थिति में किया गया। डॉ. समीर खत्री हर महीने के दूसरे सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राकेश चैधरी मेमोरियल हॉस्पिटल, में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ओपीडी के शुभारंभ के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. समीर खत्री ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानना बेहतर उपचार परिणामों के लिए बेहद जरूरी है। समय पर बीमारी की पहचान और तुरंत इलाज शुरू करने से मरीजों की सर्वाइवल रेट और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, एडवांस्ड उपचार विकल्प और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराना है। मैक्स हॉस्पिटल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता फैलाना और मरीजों को बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।

Leave a Reply