देहात कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर

देहात कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर
  • सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 410 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुस थाना देहात कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह व उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों सागर पुत्र सुरेश व शेरवान पुत्र तालिब निवासीगण मौहल्ला बड़ी तरफ ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात को भारत गैस एजेंसी से आगे शेखपुरा कदीम के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 410 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार पुलिस आरोपियों के अवैध कारोबार के नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply