शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस
नागपुर। शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश तीनों आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इन तीनों को नागपुर से लखनऊ ले जा रही है।
नागपुर पुलिस के सहयोग से लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीनों को नागपुर से पकड़ा था।
नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना
नागपुर जिला अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, लखनऊ पुलिस और STF श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
