शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा 23 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा 23 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित

गंगोह [24CN] : आगामी 23 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर गंगोह नगर में स्थित दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो.(डॉ.) जयलक्ष्मी, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. प्रत्या एवं डॉ. सृष्टि सैनी ने सभी छात्राओं को उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु दैनिक योग मुद्राओ व दैनिक स्वस्थ आहार के लाभ आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह एवं अध्यापिका दीपमाला ने सभी चिकित्सकों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

इसी अभियान के तहत कुँवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में भी छात्रों के लिए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमे प्रो.(डॉ.) मदन कौशिक ने “आयुर्वेद में इंटरडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण: वन स्वास्थ्य के ज्ञान और अभ्यास का एकीकरण” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य की समग्र अवधारणा को मजबूत करने के लिए विभिन्न चिकित्सा एवं ज्ञान-विद्याओं के बीच समन्वय आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) कृष्णानंद चन्द्रशेखर, प्रो.(डॉ.) तृप्ति आचार्य, डॉ. नरेंद्र सिंह शेखावत ने भी आयुर्वेद एवं योग के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा हेतू महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार ने कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों एवं चिकित्सक दलों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ. नामित वशिष्ठ, डॉ. अखिल, डॉ. गायत्री, डॉ. सुमन, डॉ. प्रारित, डॉ. अन्नू, डॉ. अंजू, डॉ. प्रत्या, डॉ. वर्षा, डॉ. सुनील, डॉ. निशु, डॉ. आयशा, डॉ. श्रुति, डॉ. श्रीकांत, डॉ. प्रशांत सैनी सहित इंटर्नशिप एवं बीएमएएस के छात्र एवं छात्राएं शामिल रही।

Leave a Reply