शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में स्वच्छता पखवाड़ा विशेष अभियान 6.0′ का शुभारंभ

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में स्वच्छता पखवाड़ा विशेष अभियान 6.0′ का शुभारंभ

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 30-09-2026 दिन बुधवार को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के निर्देशानुसार ‘स्कूल ऑफ एजुकेशन’ विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता पखवाड़ा में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा 1 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अनेक गतिविधियां संचालित की जाएगी, जिसमे इस विशेष अभियान का उद्देश्य शिक्षक शिक्षा संस्थानों की समग्र स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण जागरूकता एवं ई-वेस्ट के सुरक्षित संग्रह व उनका निस्तारण करना और अध्यनरत छात्रों का स्वच्छता के प्रति अनुभव को बढ़ाना रहेगा।

स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर सभी छात्रों को प्रेरित किया व श्रमदान कर इस कार्य में अपनी भागीदारी दी। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने कार्यक्रम के आयोजन व आयोजकों को अपने शुभकामना संदेश में स्वच्छता पखवाड़ा विशेष अभियान 6.0 की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 केवल स्वच्छता तक सीमित अभियान नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग के डीन प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने भी अपने शुभकामना संदेश में सभी छात्रों को स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने हेतू शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में अनेक जगहों पर साफ सफाई कर की गई, जिसमे स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग के छात्र-छात्राओं ने रूचि दिखाकर प्रतिभाग किया, जिनमे अदिति चौहान, अविका, हिमांशी, अमन, प्रियांशु, काजल, नेहा, संगीता, जुली मंजीत, वृष्टि, कलश, मोना, आँचल, नाज़रीन, शोएब, शुभम, शिवानी, मुस्कान ख़ुशी आदि छात्र एवं छात्राएं शामिल रही।

इस अवसर पर डॉ. विनोद यादव, रामजानकी, डॉ. बलराम टॉक, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply