• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Yogi Govt 2.0 : योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से मिशन लोकसभा चुनाव 2024 पर न‍िशाना साधेगी भाजपा

  • March 23, 2022
Yogi Govt 2.0 : योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से मिशन लोकसभा चुनाव 2024 पर न‍िशाना साधेगी भाजपा
  • Oath Ceremony Of UP BJP Government उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता पर लगाताार दूसरी बार कब्‍जा जमाने जा रही भाजपा योगी सरकार-2.0 के शपथ ग्रहण समारोह से लोकसभा चुनाव 2024 पर न‍िशाना साधेगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा संगठन की ताकत भी दिखाएगा जिसके बलबूते यह बड़ी जीत दोबारा पाई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यूपी की राजनीति के इस दंगल में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास और भव्‍य होगा।

योगी सरकार-2.0 के शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के अतिथि तो आएंगे ही, इसमें भाजपा अपने उस संगठन की ताकत भी दिखाएगा, जिसके बलबूते यह बड़ी जीत दोबारा पाई है। पार्टी ने चुनावी रणनीति बूथ और शक्ति केंद्रों (सेक्टर) को केंद्रित रखते हुए बनाई थी, इसलिए 25 मार्च को राजधानी में होने जा रहे इस समारोह में भी प्रत्येक शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को भागीदार बनाकर अगले मिशन यानी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ऊर्जा का संचार करना चाहती है।

विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेहरा आकर्षण था तो बूथ-बूथ पर वोट जुटाने के लिए भाजपा संगठन ने पसीना बहाया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की टीम ने एक-एक रणनीति को जमीन पर उतारा। यही टीम अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे देखते हुए ही पार्टी ने तय किया है कि योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में 25 मार्च को अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने जा रहे पार्टी की सफलता के बड़े आयोजन में संगठन की भी पूरी भागीदारी हो।

इसी उद्देश्य से सभी जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि प्रत्येक शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों। उन्हें लाने-ले जाने का जिम्मा भी सौंपा है। पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे और प्रदेश भर में संदेश जाए, इसलिए हर प्रमुख चौराहे की सजावट के निर्देश प्रदेश नेतृत्व ने दिए हैं। राजनीति के इतर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, साधु-संतों को भी संगठन की ओर से न्योता भिजवाया जा रहा है।

इन सभी को पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए भी सहेजे और जोड़े रखना चाहती है। साथ ही सकारात्मक माहौल बनाने और अपने धार्मिक-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को ताजा बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण वाली सुबह हर जिले में मंदिरों में पार्टी कार्यकर्ता पूजा-पाठ भी करेंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि समारोह में प्रदेशभर से लगभग पचास हजार अतिथि शामिल हो सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में जुटने वाले खास लोग : पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्र सरकार के मंत्री। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी। नामी उद्योगपति और धर्माचार्य।

शामिल होंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री : योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में न्योता तो सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया है, लेकिन 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने आने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही कई पीठों के शंकराचार्य, अयोध्या, मथुरा, काशी के साधु-संत और देश के प्रतिष्ठित उद्याेगपतियों को बुलाया गया है। कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

आज धामी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे योगी : उत्तराखंड में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बन रही है। मुख्यमंत्री के रूप पुष्कर सिंह धामी बुधवार को लगातार दूसरी शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जा रहे हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

  • September 3, 2026
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021