प्रदर्शनी में वंशिका द्वारा प्रदर्शित ब्रेकरी प्रोडेक्ट को दर्शकों ने सराहा

- सहारनपुर मंे प्रदर्शनी में प्रोडेक्ट की जानकारी देती वंशिका
सहारनपुर। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय फल सागभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में महानगर की प्रमुख समाज सेवी वंशिका मल्होत्रा ने अपने मार्फीन मार्बल केक की सीरिज का प्रदर्शन किया, जिसे प्रदर्शनी प्रेमियों द्वारा सराहा गया।
गौरतलब है कि महानगर के प्रमुख समाज सेवी सन्नी मल्होत्रा की धर्मपत्नी वंशिका द्वारा ब्रेकरी प्रोडेक्ट के अंतर्गत मार्फीन मार्बल केक बनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कम्पनी बाग मे आयोजित प्रदर्शनी में भी वंशिका द्वारा स्टॉल लगाकर अपने ब्रेकरी प्रोडेक्ट की सीरिज का प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने के लिए प्रदर्शनी प्रेमियों का तांता लगा रहा। इस दौरान स्टॉल पर पहुंचने वाले आगुन्तकों ने वंशिका के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि मन में दृढ़ इच्छा व काम करने का विश्वास हो, तो मनुष्य असाधारण सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने वंशिका के प्रयास से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।