• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमेरिकी सांसद कृष्णामूर्ति ने सैनिकों की वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा, भारत और अमेरिका मिलकर रोकें अफगानिस्तान में आतंकवाद

  • September 1, 2021
अमेरिकी सांसद कृष्णामूर्ति ने सैनिकों की वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा, भारत और अमेरिका मिलकर रोकें अफगानिस्तान में आतंकवाद
  • कृष्णामूर्ति ने सेना वापसी के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि सैनिकों की वापसी की योजना बेहतर तरीके से बनाई जा सकती थी। अमेरिका जिस तरीके से पीछे हटा है इसकी जांच की जानी चाहिए। तीन बार के सांसद कृष्णामूर्ति सीनेट में इंटेलीजेंस की सलेक्ट कमेटी के सदस्य हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी के बाद भारतीय मूल के प्रभावशाली सांसद राजा कृष्णामूर्ति ने कहा है कि अमेरिका को अफगानिस्तान में आंतकवाद के खिलाफ अपना अभियान जारी रखना चाहिए। इस अभियान में अमेरिका भारत के साथ मिलकर लड़ सकता है। दोनों देशों की कोशिश से हिंसाग्रस्त देश आतंकियों का पनाहगाह नहीं बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह इसलिये भी जरूरी है कि अफगानिस्तान में आइएसआइएस और अलकायदा जैसे संगठनों के पनपने का निरंतर खतरा बना हुआ है।

भारत और अमेरिका खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, आतंकियों की जानकारी और उनकी साजिश को विफल करने जैसे कई कार्य आपसी समन्वय से कर सकते हैं। बता दें कि तीन बार के सांसद राजा कृष्णामूर्ति सीनेट में इंटेलीजेंस की सलेक्ट कमेटी के सदस्य हैं।

कृष्णामूर्ति ने सेना वापसी के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि सैनिकों की वापसी की योजना बेहतर तरीके से बनाई जा सकती थी। अमेरिका जिस तरीके से पीछे हटा है, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार को इस बात को देखना चाहिए कि अफगानिस्तान आतंकियों की फिर शरणस्थली न बन जाए, जैसा कि बीस साल पहले हुआ था।

ट्रंप बोले- पहले कभी नहीं हुई इतने बुरे हालात में युद्ध से वापसी

सैन्य अभियान को ऐसी स्थिति में खत्म करने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार राष्ट्रपति बाइडन को निशाने पर ले चुके हैं। बीते दिन उन्होंने कहा था कि इतिहास गवाह है कि युद्ध के मैदान से अमेरिकी सेना की वापसी इतने बुरे हालात में पहले कभी नहीं हुई। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब अफगानिस्तान में रह गए हमारे हथियार और उपकरणों को वापस लेने की मांग की जानी चाहिए, क्योंकि इन उपकरणों पर अरबों डालर हर अमेरिकी के पैसे से खर्च हुआ है।

 

Post navigation

Prev
Next
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

  • May 9, 2026
‘बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय….’, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान

‘बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय….’, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान

  • May 9, 2026
बंगाल में सुवेंदु युग का आगाज! ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण, PM मोदी और दिग्गजों की मौजूदगी में रचा जा रहा इतिहास

बंगाल में सुवेंदु युग का आगाज! ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण, PM मोदी और दिग्गजों की मौजूदगी में रचा जा रहा इतिहास

  • May 9, 2026
राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

  • May 9, 2026
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट! लू के थपेड़ों से हाल होगा बेहाल; जानें IMD का नया अपडेट

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट! लू के थपेड़ों से हाल होगा बेहाल; जानें IMD का नया अपडेट

  • May 9, 2026
CM योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, आज लेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की शपथ

CM योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, आज लेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की शपथ

  • May 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत May 9, 2026
  • ‘बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय….’, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान May 9, 2026
  • बंगाल में सुवेंदु युग का आगाज! ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण, PM मोदी और दिग्गजों की मौजूदगी में रचा जा रहा इतिहास May 9, 2026
  • राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा किया पेश May 9, 2026
  • दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट! लू के थपेड़ों से हाल होगा बेहाल; जानें IMD का नया अपडेट May 9, 2026
  • CM योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, आज लेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की शपथ May 9, 2026
  • ‘BJP सांसदों-विधायकों का सम्मान मांग कर ले रही है…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार के आदेश पर तंज May 9, 2026
  • DMK को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की नसीहत, ‘अगर आपकी समझ में नहीं आ रहा है तो…’ May 8, 2026
  • महाराणा प्रताप जयंती पर समरसता गोष्ठी आयोजित May 8, 2026
  • वर्तमान हालात में पत्रकारों की भूमिका अधिक जिम्मेदार: सुरेन्द्र कपिल May 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021