• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Board Exam 2021: इंटरमीडिएट परीक्षा भी होगी रद!, यूपी बोर्ड के इस आदेश से कायासबाजी तेज

  • May 28, 2021
UP Board Exam 2021: इंटरमीडिएट परीक्षा भी होगी रद!, यूपी बोर्ड के इस आदेश से कायासबाजी तेज
  • UP Board Exam 2021 Update यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कक्षा 12 की फरवरी में हुई प्रीबोर्ड परीक्षा का रिकॉर्ड मांगा है। इंटरमीडिएट के सभी संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा का पूर्णांक व प्राप्तांक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फैले कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। स्टूडेंट्स के सामने परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से पूरी की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार जिस तारीख से परीक्षा कराए जाने के बारे में सुझाव देगी, यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराकर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। लेकिन, इस बीच यूपी बोर्ड के एक और आदेश ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी है।

यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कक्षा 12 की फरवरी में हुई प्रीबोर्ड परीक्षा का रिकॉर्ड मांगा है। इंटरमीडिएट के सभी संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा का पूर्णांक व प्राप्तांक मांगा गया है। इसी तरह से कृषि भाग एक के परीक्षार्थियों का कक्षा 11 की छमाही के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से 28 मई की शाम तक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है। इससे पहले जिलों से नवीं और हाईस्कूल में प्री बोर्ड व छमाही का रिकॉर्ड मांगा गया था। इस आदेश के बाद हाईस्कूल के साथ ही इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को भी प्रमोट करने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि बोर्ड या सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी, इसका निर्णय मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद होगा। साथ ही यह भी निर्णय होना है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं होनी है या केवल इंटरमीडिएट की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा कराने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। केंद्र सरकार जिस तारीख से परीक्षा कराए जाने के बारे में सुझाव देगी, यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराकर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा।

12वीं की प्रीबोर्ड व 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के मांगे अंक : यूपी बोर्ड अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के साथ ही 9वीं व 11वीं की छमाही व वार्षिक परीक्षाओं के रिकॉर्ड भी संजोएगा। सचिव ने सभी कालेजों से कक्षा 12 की प्रीबोर्ड और 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के अंक मांगे हैं। यह कार्य इसीलिए शुरू हुआ है कि ताकि हर वर्ष 9 से 12वीं तक के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में परीक्षा न हो पाने के आसार पर अचानक कॉलेजों से मांगना न पड़े।

यूपी बोर्ड के पास नहीं है ऑनलाइन पूरा रिकॉर्ड : असल में, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने निर्णय लिया कि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा नहीं होगी, परीक्षार्थी अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। इंटर के संबंध में फैसला होना है। सीबीएसई व यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम लगभग समान है लेकिन, दोनों की परीक्षाओं की सूचना देने में अंतर है। सीबीएसई में मासिक टेस्ट के अलावा छमाही व वार्षिक परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन है। केंद्रीय बोर्ड छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर हाईस्कूल में आसानी से प्रमोट कर सकता है। वहीं, यूपी बोर्ड में कक्षा 9 की अर्ध वार्षिक व वार्षिक परीक्षा का रिकॉर्ड बोर्ड मुख्यालय नहीं भेजा जाता था। इस बार प्री बोर्ड यानी हाईस्कूल व इंटर परीक्षा से पहले स्कूल स्तर की परीक्षा फरवरी में कराई गई। लेकिन, उसका रिकॉर्ड बोर्ड के पास नहीं था।

 

Post navigation

Prev
Next
आरक्षण के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

आरक्षण के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • September 24, 2026
संघ शताब्दी वर्ष में सहारनपुर की हर बस्ती और उपबस्ती तक शाखा विस्तार की योजना

संघ शताब्दी वर्ष में सहारनपुर की हर बस्ती और उपबस्ती तक शाखा विस्तार की योजना

  • September 24, 2026
सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश

  • September 24, 2026
बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी कार्यालय में किया हंगामा

बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी कार्यालय में किया हंगामा

  • September 24, 2026
10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना देंगे परिवहन निगम कर्मचारी

10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना देंगे परिवहन निगम कर्मचारी

  • September 24, 2026
श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

  • September 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आरक्षण के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन September 24, 2026
  • संघ शताब्दी वर्ष में सहारनपुर की हर बस्ती और उपबस्ती तक शाखा विस्तार की योजना September 24, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश September 24, 2026
  • बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी कार्यालय में किया हंगामा September 24, 2026
  • 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना देंगे परिवहन निगम कर्मचारी September 24, 2026
  • श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर September 24, 2026
  • मुख्य डाकघर की बदहाल व्यवस्थाओं पर व्यापार मंडल नाराज, सौंपा ज्ञापन September 24, 2026
  • 4.76 करोड़ की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.30 लाख रुपये बरामद September 24, 2026
  • नकुड पुलिस ने चार करोड छियत्तर लाख रूपये की पोने तीन किलो अवैध स्मैक बरामद की September 24, 2026
  • केएलजीएम इटर कालेज के राष्टरीय योजना के स्वयसेवको ने नशा मुक्ति रैली निकाली September 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021