• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया आरोप- टीएमसी बंगाल में ‘भ्रष्टों की सरकार’ चला रही

  • July 25, 2022
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया आरोप- टीएमसी बंगाल में ‘भ्रष्टों की सरकार’ चला रही
  •  सिंधिया ने आरोप लगाया टीएमसी सरकार ने कुशासन और भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर चौंकाने वाला और अभूतपूर्व है। टीएमसी सरकार अब लोगों के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल के उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ‘भ्रष्टों की सरकार’ चला रही है। तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार पर हमला करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर चौंकाने वाला और अभूतपूर्व है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया, टीएमसी सरकार ने कुशासन और भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर चौंकाने वाला और अभूतपूर्व है। टीएमसी सरकार अब लोगों के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा भर्ती अभियान के दौरान हुआ था। कथित अनियमितताएं जब हुईं तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे। सिंधिया कोलकाता से सटे दमदम लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन का जायजा लेने के लिए बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर थे, जिसके लिए उन्हें ‘प्रवास मंत्री’ नियुक्त किया गया है।

भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट हार गई थी। भाजपा ने 144 लोकसभा सीटों की पहचान की है और 2024 के चुनावों से पहले उन सीट पर पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी है। सिंधिया ने इससे पहले अपने दौरे के पहले दिन शनिवार को दक्षिणेश्वर से बारानगर तक मेट्रो की सवारी भी की और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने रविवार को दमदम लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में संगठनात्मक बैठकें भी कीं। इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इससे पहले रविवार सुबह में सिंधिया ने खड़दह में स्थित रामकृष्ण मठ का भी दौरा किया।

 

Post navigation

Prev
Next

बिजनौर में जिंदा लोगों का रास्ता तो बदहाल था ही, शव भी कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर

  • September 3, 2026
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कर दिया बड़ा ऐलान

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कर दिया बड़ा ऐलान

  • September 3, 2026
बिजनौर में खेत की ढांग गिरी, मिट्टी में दबे दंपती, गंभीर

बिजनौर में खेत की ढांग गिरी, मिट्टी में दबे दंपती, गंभीर

  • September 3, 2026
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- ‘दिमागी नक्सल’

राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- ‘दिमागी नक्सल’

  • September 3, 2026
भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की कोशिश

भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की कोशिश

  • September 3, 2026
US ट्रेड डील से पहले भारत ने खींची ‘रेड लाइन’, कहा- ‘…तभी लगेगी मुहर’

US ट्रेड डील से पहले भारत ने खींची ‘रेड लाइन’, कहा- ‘…तभी लगेगी मुहर’

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बिजनौर में जिंदा लोगों का रास्ता तो बदहाल था ही, शव भी कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर September 3, 2026
  • अग्निवीर भर्ती परीक्षा: बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर एवं मेरठ के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़ September 3, 2026
  • हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल का शुद्धिकरण किये जाने के विरोध September 3, 2026
  • अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग September 3, 2026
  • भाजपा जनक मंडल की मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा September 3, 2026
  • डीआईजी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं , September 3, 2026
  • कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में दो बदमाश किए गिरफ्तार, तीसरा फरार September 3, 2026
  • ‘G और J में ही फंसा देंगे S और P तो…’, अखिलेश पर जयंत चौधरी का हमला September 3, 2026
  • यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कर दिया बड़ा ऐलान September 3, 2026
  • बिजनौर में खेत की ढांग गिरी, मिट्टी में दबे दंपती, गंभीर September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021