• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

उड़ी में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

  • September 23, 2021
उड़ी में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • एक संयुक्त अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया। उनके पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों वे आतंकी हैं जो हाल ही में पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे।

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में पड़ने वाले उड़ी में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया। उनके पास से पांच एके-47 रायफल, आठ पिस्तौल, 45 ग्रेनेड, विदेशी करंसी और अन्य साजो सामान भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों वे आतंकी हैं, जो हाल ही में पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। अभी मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इस कार्रवाई में एक जवान के भी घायल होने की सूचना है।

फिलहाल जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके मुताबिक सुरक्षा बलों को उड़ी में आतंंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। देखते ही देखते पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने बताए गए ठिकाने को घेर कर गहन तलाशी अभियान छेड़ दिया है। कुछ ही देर में मुठभेड़ शुरू हो गई। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों से पांच एके-47 रायफल, आठ पिस्तौल, 45 ग्रेनेड, दो यूबीजीएल, भारी मात्रा में कारतूस, विदेशी करंसी, सेटेलाइट फोन, खाने-पीने के सामान आदि बरामद किए गए। बरामद हथियार और गोला-बारूद की मात्रा से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारे गए आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

ज्ञात रहे कि पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकी की घुसपैठ के बाद सुरक्षा बल लगातार सर्च आपरेशन चला रहे थे। आतंकियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जैसे ही उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रारंभिक कार्रवाई में ही एक जवान जख्मी हो गए। उसके बाद आक्रामक कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देने के लिए जीओसी चिनार और आइजीपी कश्मीर संयुक्त रूप से बीबी कैंट श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे आरक्षण न मिला हो’

आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे आरक्षण न मिला हो’

  • August 26, 2026
यूपी-बिहार से एमपी और असम-मिजोरम तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी-बिहार से एमपी और असम-मिजोरम तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • August 26, 2026
बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़

बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़

  • August 25, 2026
युद्ध के समय नहीं होगी मिसाइलों की कमी? रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कंपनियों को मिलेगी अहम टेक्नोलॉजी

युद्ध के समय नहीं होगी मिसाइलों की कमी? रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कंपनियों को मिलेगी अहम टेक्नोलॉजी

  • August 25, 2026
पटना छात्र आंदोलन पर चिराग पासवान का पहला बयान, बोले- ‘CM से मिलकर समाधान का प्रयास करूंगा’

पटना छात्र आंदोलन पर चिराग पासवान का पहला बयान, बोले- ‘CM से मिलकर समाधान का प्रयास करूंगा’

  • August 25, 2026
अखिलेश पर गरजे आकाश आनंद, राहुल गांधी से जताई उम्मीद; जयंत चौधरी के बचाव में उतरे

अखिलेश पर गरजे आकाश आनंद, राहुल गांधी से जताई उम्मीद; जयंत चौधरी के बचाव में उतरे

  • August 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे आरक्षण न मिला हो’ August 26, 2026
  • यूपी-बिहार से एमपी और असम-मिजोरम तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं August 26, 2026
  • ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर सलमान खुर्शीद बोले- ‘आज का संविधान इसकी इजाजत नहीं देता’ August 26, 2026
  • PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर दी शुभकामनाएं, बोले- दया और एकजुटता की भावना हमारा मार्गदर्शन करे August 26, 2026
  • हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, ‘ये बहुत…’ August 25, 2026
  • बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ August 25, 2026
  • मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक August 25, 2026
  • सकारात्मक सोच अपनाकर स्वर्णिम भारत के निर्माण संभव: हरि भाई भानुशाली August 25, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली स्थल का लगातार दूसरे दिन मेजर जनरल मनीष कुमार ने किया निरीक्षण August 25, 2026
  • स्थापना दिवस पर व्यापारी एकता और संगठन विस्तार का संकल्प August 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021