लड़की भगाने में सहयोग करने वाले वांछित आरोपी को भेजा जेल

- सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा पकड़ा गया वांछित आरोपी।
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने वाले एक वांछित आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
थाना नागल प्रभारी प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 12 अप्रैल को वादी महक सिंह पुत्र ओमसिंह निवासी गांव पिरड थाना नागल ने विपक्षी अजय पुत्र राजवीर निवासी पिरड थाना नागल द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में मुकदम दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आज उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव पिरड से एक आरोपी अर्जुन पुत्र नरेश निवासी पिरड़ थाना नागल को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि विगत 12 अप्रैल आरोपी अक्षय गांव पिरड से वादी की बहन को लेकर चला गया था। अक्षय मेरा दोस्त है। इसलिए मैंने उसे लड़की भगाने में सहायता की थी। इसके अलावा थाना नागल पुलिस ने उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन जेएम देवबंद के न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वारंटी आरोपी दाताराम पुत्र संदू निवासी पिरड थाना नागल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।