• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीतापुर में बारिश से ढही दीवारें, एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात ने दम तोड़ा

  • July 21, 2021
सीतापुर में बारिश से ढही दीवारें, एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात ने दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
  • लगातार हो रही बारिश के बीच अब दीवारें दरकनी शुरू हो गईं हैं। बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दम तोड़ा।

सीतापुर । लगातार हो रही बारिश के बीच अब दीवारें दरकनी शुरू हो गईं हैं। बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दम तोड़ा। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

दादी, पोते व नातिन ने तोड़ा दमः ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा लक्षिमनपुर निवासी हरीश के कच्चे घर की दीवार रात करीब 2:45 बजे गिर गई। दीवार गिरने से कच्चे कमरे की छत भी बैठ गई। दीवार के समीप सो रहीं हरीश की मां लल्ली, उनके दो बेटे आठ वर्षीय शैलेन्द्र व 12 वर्षीय शिवा और उनकी बहन की लड़की महक दीवार के मलबे में दब गई। दीवार के नीचे दबने से सभी की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हुए। घायल सुमन (25) व शिवानी (10) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पाकर तहसीलदार सिधौली आरपी सिंह के अलावा मानपुर व खैराबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। आसपास गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। लक्षिमनपुर में हुई घटना के संबंध में एसडीएम सिधौली संतोष राय ने बताया कि, मामला दैवीय आपदा का है। पूरी टीम मौके पर है।

दीवार के नीचे दबकर दंपती की मौतः सदरपुर इलाके के गांव बिलौली नानकारी में दीवार के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। गांव निवासी राम लोटन और उनकी पत्नी अनीता रात में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकलते दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की। वहीं सदरपुर इलाके के गांव महरिया निवासी बुजुर्ग श्रीकृष्ण मौर्य की मौत भी दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। बुजुर्ग श्रीकृष्ण सो रहे थे, उसी समय दीवार गिर गई। दोनों गांवों में कोहराम मच हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बोले, मृतकों के परिवार जन को दी जाएगी आर्थिक सहायताः डीएम विशाल भारद्वाज के मुताबिक जिले में तीन स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं हुईं हैं। इनमें 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं। एक घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो का इलाज चल रहा है। डीएम के मुताबिक मृतकों के परिवार जन और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
यूपी में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ी, नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों में लागू नई दरें, देखें किस जिले में कितना इजाफा

यूपी में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ी, नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों में लागू नई दरें, देखें किस जिले में कितना इजाफा

  • October 28, 2026
पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे

पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे

  • October 28, 2026
रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का जुआ खेलना, बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया

रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का जुआ खेलना, बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया

  • October 28, 2026
सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, दो पर FIR दर्ज

सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, दो पर FIR दर्ज

  • October 28, 2026
एलडीए ने भूखंड खरीदने के नियमों में किया बदलाव, अब एक व्यक्ति ले सकेगा दो भूखंड

एलडीए ने भूखंड खरीदने के नियमों में किया बदलाव, अब एक व्यक्ति ले सकेगा दो भूखंड

  • October 28, 2026
प्रयागराज में चक्रवात अर्नब का असर : बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

प्रयागराज में चक्रवात अर्नब का असर : बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

  • October 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज और भारत सीरीज से कमाई में किया रिकॉर्ड October 28, 2026
  • भारत-न्यूजीलैंड चौथे T20I के लिए ईडन पार्क में सभी टिकट बिके October 28, 2026
  • यूपी में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ी, नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों में लागू नई दरें, देखें किस जिले में कितना इजाफा October 28, 2026
  • पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे October 28, 2026
  • उत्तराखंड में अल्पसंख्यक संस्थानों के धार्मिक पाठ्यक्रम में बदलाव, अनुमोदन की बाध्यता समाप्त October 28, 2026
  • रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का जुआ खेलना, बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया October 28, 2026
  • सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, दो पर FIR दर्ज October 28, 2026
  • एलडीए ने भूखंड खरीदने के नियमों में किया बदलाव, अब एक व्यक्ति ले सकेगा दो भूखंड October 28, 2026
  • प्रयागराज में चक्रवात अर्नब का असर : बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट October 28, 2026
  • मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी पर फायरिंग के मामले में अब तक नहीं मिला कोई सुराग October 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021