20 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

20 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: डाला छठ, सूर्य षष्ठी।

विशेष: गुरु मकर राशि में।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन सचेत रहें।

मिथुन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सिंह: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर बनेंगे।

वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। निमार्ण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: महिला अधिकारी से सहयेाग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: पारिवारिक और सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। क्रोध में आकर कोई निर्णय लेने से बचने की जरूरत है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे