सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद भागवत कथा

सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद भागवत कथा
  • सहारनपुर में गांव पूजना में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करतीं श्रद्धालु महिलाएं।

सहारनपुर। कथाव्यास रविंद्राचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत के रसपान से मनुष्य को मुक्ति मिलती है। कथाव्यास रविंद्राचर्य महाराज गांव पूजना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो मेरी भक्ति करता है उसे मेरे चरणों के दर्शन होते हैं और जो गौमाता की सेवा करता है उसे स्वयं मेरे मुखमंडल के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सिखाती है। इसलिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर उसकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। इससे पूर्व विधिविधान के साथ श्रीमद् भागवत की पूजा कर उसे श्रीमद् भागवत पीठ पर विराजमान किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे