पंवार बने लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव

पंवार बने लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव
  • सहारनपुर में लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव का फाइल फोटो।

सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र मिश्र एडवोकेट ने लोजपा के वरिष्ठ नेता चौ. सौराज सिंह पंवार को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। चौ. सौराज पंवार को लोजपा किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

गौरतलब है कि रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी प्रमुख किसान नेता चौ. सौराज सिंह पंवार की गिनती लोजपा रामविलास के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के खास सिपहसालारों में की जाती रही है। चौ. सौराज सिंह पंवार पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से नजदीकियों के चलते नकुड़ विधानसभा सीट से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व केंद्रीय रामविलास पासवान के निधन के बाद जब लोजपा में दो फाड़ हुई थी तब भी चौ. सौराज पंवार ने रामविलास पासवान की नीतियों में आस्था जताते हुए उनके बेटे व सांसद चिराग पासवान का साथ देते हुए लोजपा रामविलास पासवान को चुना था। चौ. सौराज पंवार की मजबूत पकड़ व किसानों की समस्याओं की समझ के चलते लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने उन्हें किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव चौ. सौराज पंवार ने कहा कि लोजपा रामविलास ही किसानों की सच्ची हितैषी है क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जब-जब केंद्र में मंत्री रहे, तब-तब उन्होंने किसानों व मजदूरों के हित में अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास किसी भी सूरत में किसानों का शोषण व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सड़क से संसद तक मजबूती के साथ लड़ाई लडऩे का काम किया जाएगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे