शिवकुमार गुप्ता स्थानीय निकाय संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गये

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। जिले की नगर पालिका/नगर पंचायत के चेयरमैनों की बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय निकाय एसोसिएशन का गठन करते हुए नकुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। शिव कुमार गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
सहारनपुर स्थित एक सभागार में जिले की सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों के अध्यक्षों की बैठक में चेयरमैनों के अधिकारों की रक्षा करने व विकास कार्यो को गति देने के लिए सर्वसम्मति से स्थानीय निकाय एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें नकुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी मेहनत व लगन के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे तथा संगठन के अधिकारो की लड़ाई शासन व प्रशासन से लड़ने का काम किया जायेगा। बैठक में गंगोह चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, छुटमलपुर चेयरमैन शमा प्रवीन, तीतरो चेयरमैन तैमूर खान, अंबेहटा चेयरमैन प्रतिनिधि नईम मलिक, नानौता चेयरमैन प्रतिनिधि अफजाल खान, चिलकाना चेयरमैन प्रतिनिधि चांद मियां, रामपुर मनिहारन चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता को स्थानीय निकाय संगठन का अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, व्यापारी नेता मनोज गोयल, सोहनलाल गुप्ता, अरूण चौधरी, राजकुमार प्रजापति, आकर्ष सिंघल, पंकज जैन, राजू जैन, अरविंद सिंघल, सुधीर गोयल, हरिश गर्ग , सोहित मित्तल, रामनाथ बाल्मिकी, विनीत शर्मा, नवीन चैधरी आदि ने प्रंसन्नता व्यक्त कर उन्हे बधाई दी है।