ऐतिहासिक होगा रालोद का मेरठ में होने वाला सम्मेलन: नीरपाल

ऐतिहासिक होगा रालोद का मेरठ में होने वाला सम्मेलन: नीरपाल
  • सहारनपुर में रालोद की मासिक बैठक को सम्बोधित करते चौधरी नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि आगामी 16 सितम्बर को मेरठ में आयोजित होना वाला रालोद का भाईचारा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा जिसमें सहारनपुर से भी भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर रालोद की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, नौजवान सभी की निगाहें रालोद पर टिकी हुई हैं। पूरे प्रदेश में रालोद सड़क से लेकर संसद तक जनसमस्याओं की लड़ाई लड़ रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। इस बार लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि रालोद बहुत बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।

शीघ्र ही अन्य पार्टियों के बड़े-बड़े कद्दावर नेता रालोद का दामन थामेंगे। वरिष्ठ नेता चौ. अर्जुन सिंह, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर ने कहा कि अन्नदाताओं व बेरोजगार युवाओं की आवाज केवल रालोद में सुनी जाती है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. सतीश एडवोकेट, चौ. अरविंद मलिक, नरेंद्र सिरोही, प्रदीप छोटा, कमल सोनकर, विपिन तोमर, अजय खोखर, नरेश सैनी, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार