• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लोगों का भरोसा बनाए रखना फिनटेक उद्योग की जिम्मेदारी, वित्तीय सुरक्षा के लिए करने होंगे अथक प्रयास: पीएम मोदी

  • September 20, 2022
लोगों का भरोसा बनाए रखना फिनटेक उद्योग की जिम्मेदारी, वित्तीय सुरक्षा के लिए करने होंगे अथक प्रयास: पीएम मोदी
  • Global Fintech Fest प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि फिनटेक उद्योग उन चमत्कारों का एक अच्छा उदाहरण है जिन पर काम किया जा सकता है। उन्होंने फिनटेक इंडस्ट्री से गरीब से गरीब व्यक्ति तक बेहतर वित्तीय सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि फिनटेक क्षेत्र को लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुरक्षा और विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर अथक प्रयास करने की जरूरत है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र कई तरह के चमत्कारों से भरा है और उन पर काम किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने अपने संंदेश में कहा कि नवाचार हमारा मंत्र रहा है। उन्होंने कहा कि जन-धन, आधार और मोबाइल (Jam Trinity) द्वारा सार्वजनिक वितरण में क्रांति आई है। डिजिटल भुगतान को जीवन का एक अंग बनाने में यूपीआई की सफलता और फिनटेक तथा स्टार्टअप स्पेस में नवाचार से भारत की ख्याति बढ़ी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी का भाषण जीएफएफ 2022 सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने पढ़ा।

अभूतपूर्व है बैंकिंग सेक्टर की प्रगति

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि कुछ दिन पहले हालत यह थी कि आबादी के एक बड़े हिस्से को बैंकिंग सुविधाएं मयस्सर नहीं थीं और अब भारत बैंकों तक पहुंच के मामले में न केवल पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि डिजिटल रूप से पूरी तरह तैयार है। यह एक अभूतपूर्व यात्रा रही है।

लोगों का भरोसा कायम रखना बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनटेक डोमेन से जुड़े लोग अच्छी तरह जानते हैं कि नवाचार को बनाए रखना बहुत जरूरी है। सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए लोगों के भरोसे को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए तेजी से काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में फिनटेक डोमेन ने समावेशी होने के कारण लोगों का भरोसा जीता है। गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर गुणवत्ता वाली वित्तीय सेवाएं देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन में होने वाला विचार-विमर्श इस बात पर केंद्रित होगा कि फिनटेक क्षेत्र ‘अमृत काल’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका कैसे निभा सकता है, जिससे एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण हो सके।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

  • May 22, 2026
आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार

आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार

  • May 22, 2026
‘केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता’, शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना

‘केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता’, शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना

  • May 22, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’

कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’

  • May 21, 2026
एल्गोरिथम पर सवार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने की लगी होड़, अखिलेश से लेकर महुआ ने क्या कहा?

एल्गोरिथम पर सवार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने की लगी होड़, अखिलेश से लेकर महुआ ने क्या कहा?

  • May 21, 2026
डबल गेम खेल रही कांग्रेस को मायावती ने किया Out, उत्तर प्रदेश की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

डबल गेम खेल रही कांग्रेस को मायावती ने किया Out, उत्तर प्रदेश की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

  • May 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान May 22, 2026
  • CSK प्लेऑफ से बाहर, गुजरात के हाथों मिली IPL की सबसे बड़ी हार; GT की ऐतिहासिक जीत May 22, 2026
  • आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार May 22, 2026
  • ‘केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता’, शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना May 22, 2026
  • ‘कम समय में ज्यादा काम’, साढ़े 4 घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक, PM मोदी ने रिफॉर्म समेत जानें किन चीजों पर दिया जोर May 22, 2026
  • कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’ May 21, 2026
  • एल्गोरिथम पर सवार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने की लगी होड़, अखिलेश से लेकर महुआ ने क्या कहा? May 21, 2026
  • राहुल गांधी की भाषा पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- यह उनकी Frustration दिखाती है May 21, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक May 21, 2026
  • नकुड़ विधायक के नेतृत्व में ग्राम रानीपुर बरसी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन May 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021