• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजनाथ सिंह बोले- आक्रमण के लिए नहीं, हमारी तरफ बुरी नजर उठाने वालों के लिए बना रहे ब्रह्मोस मिसाइल

  • December 26, 2021
राजनाथ सिंह बोले- आक्रमण के लिए नहीं, हमारी तरफ बुरी नजर उठाने वालों के लिए बना रहे ब्रह्मोस मिसाइल
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ब्रह्मोस यूनिट के लिए सरकार ने मात्र एक रुपये की लीज पर 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन उपलब्ध कराई है।

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआरडीओ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मोस यूनिट के लिए सरकार ने मात्र एक रुपये की लीज पर 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन उपलब्ध कराई है। इसके अलावा अमौसी एयरपोर्ट के ठीक बगल में डीआरडीओ लैब में रक्षा अनुसंधान और विकास के कार्य होंगे। डीआरडीओ के इन दोनों प्रोजेक्ट में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रहा है।

jagran

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि आज का लखनऊ बस ‘मुस्कुराइए… आप लखनऊ में हैं’ तक सीमित नहीं है। अब लखनऊ में डीआरडीओ एक ऐसी बह्मोस मिसाइल तैयार करेगा, जिसे भारत की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नया अध्याय जुड़ गया है। ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और डीआरडीओ की लैब की स्थापना से उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मैं योगी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। जिन्होंने ज्यों ही मैंने परियोजनाओं के स्थापन का जिक्र किया, उन्होंने क्षण भर की भी देरी न करते हुए तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सकेगा मैं भूमि उपलब्ध करवा दूंगा। उन्होंने महज डेढ़ माह में ही 200 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवा दी।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाना चाहते हैं। किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई सभी योजनाओं को अगर प्रभावी ढंग से पूरे प्रदेश में लागू करने का काम किसी ने किया है तो वह योगी आदित्यनाथ हैं, मैं तहेदिल से उनको बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि यूपी की सरकार बहुत असरदार है। हर काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिलेरी का परिचय देते हैं।  वह माफिया को कोई रियायत नहीं देते हैं। मैं अखबारों में देखता हूं कि यहां चल रहे हैं बुलडोजर, तो कभी वहां चल रहे हैं बुलडोजर और इसी का परिणाम है कि दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

  • October 6, 2026
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

  • October 6, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये सिलसिला चलता रहेगा

चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये सिलसिला चलता रहेगा

  • October 6, 2026
यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर ₹18 हजार; दो महीने के लिए ₹460 करोड़ जारी

यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर ₹18 हजार; दो महीने के लिए ₹460 करोड़ जारी

  • October 6, 2026
अखिलेश यादव हिरासत में, धनराज नथवानी ने कहा- लोकतांत्रिक बातचीत का समाधान जल्द होना चाहिए

अखिलेश यादव हिरासत में, धनराज नथवानी ने कहा- लोकतांत्रिक बातचीत का समाधान जल्द होना चाहिए

  • October 6, 2026
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

  • October 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनसुनवाई में सात समस्याएं पहुंचीं, दो का तत्काल निस्तारण October 6, 2026
  • गुघाल नाइट में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां October 6, 2026
  • भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी देहात से मिला भाकियू रक्षक प्रतिनिधिमंडल October 6, 2026
  • हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार October 6, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस ने दो जिला बदर आरोपियों को जिले की सीमा से किया निष्कासित October 6, 2026
  • दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस का सख्त पहरा October 6, 2026
  • एनएचएम कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन October 6, 2026
  • सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक October 6, 2026
  • गांधी पार्क और गोविंद नगर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ October 6, 2026
  • फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार October 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021