• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजनाथ सिंह ने झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का किया शुभारंभ, बोले- हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ा

  • November 17, 2021
राजनाथ सिंह ने झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का किया शुभारंभ, बोले- हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ा
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का झांसी जलसा बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का ‘झांसी जलसा’ बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के शुभरंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। सैनिक स्कूलों में बच्चों का को-एडमिशन भी दिया जा रहा है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद महिलाओं को राष्ट्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर नहीं मिला। लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। पुणे में मौजूद देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में महिलाएं सेना में स्थायी कमीशन की मांग कर रही थीं। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया है। अब योग्य और मेरिट के आधार पर महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन दिए जाने की व्यवस्था बनी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब देश 65 से 70 फीसदी रक्षा साम्रगी आयात होती थी। आज तस्वीर बदल गई है। हमने तय किया है, चाहे स्थिति कैसी भी हो, 64 फीसदी तक दुनिया के दूसरे देशों से आयात नहीं करेंगे। भारत की धरती पर बने रक्षा साम्रगियों का इस्तेमाल होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी की जब चर्चा होती है तो भारत के शौर्य, पराक्रम, वीर और वीरांगनाओं की धरती की रूप में झांसी की पहचान होती है। राष्ट्ररक्षा हम सबका मूल धर्म है। राष्ट्रधर्म ही हमारा धर्म है। इस धर्म का पालन करके ही हम न केवल वर्तमान को बल्कि आने वाले भविष्य को भी सुरक्षित रख सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई का अमृत वाक्य ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ सभी भारतीयों के मन को मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है। झांसी की इस वीर भूमि पर आयोजित यह राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व देश की रक्षा के प्रति हमारे संकल्प और समर्पण के साथ-साथ भारतवासियों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की अद्भुत परंपरा का उत्सव है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
“काम निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, जाट समाज से मांफी मांगें”, मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना

“काम निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, जाट समाज से मांफी मांगें”, मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना

  • August 22, 2026
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

  • August 22, 2026
Rahul Gandhi ने साधा निशाना, बोले- अमित शाह, गृह सचिव को FIR के आदेश देने पड़े

Rahul Gandhi ने साधा निशाना, बोले- अमित शाह, गृह सचिव को FIR के आदेश देने पड़े

  • August 22, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार

  • August 22, 2026
‘झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे’, BJP का राहुल गांधी पर तंज

‘झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे’, BJP का राहुल गांधी पर तंज

  • August 22, 2026
मां सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल, ‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि…’

मां सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल, ‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि…’

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • “काम निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, जाट समाज से मांफी मांगें”, मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना August 22, 2026
  • राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े August 22, 2026
  • गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल August 22, 2026
  • ‘यही असली चेहरा’, वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज August 22, 2026
  • Rahul Gandhi ने साधा निशाना, बोले- अमित शाह, गृह सचिव को FIR के आदेश देने पड़े August 22, 2026
  • दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार August 22, 2026
  • त्योहारों से पहले चीनी बेलगाम, सरकार बोली-एथनॉल वजह नहीं August 22, 2026
  • ‘झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे’, BJP का राहुल गांधी पर तंज August 22, 2026
  • मां सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल, ‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि…’ August 22, 2026
  • ‘भारत में है राजनीतिक स्थिरता’, PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन August 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021