‘जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं…’, उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

‘जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं…’, उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की महिला नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार (13 जून) को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष को पूरी तरह खत्म करना चाहती है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अपनी पार्टी में टूट के दावों पर कहा, “एकनाथ शिंदे जब जब दिल्ली जाते हैं, तब-तब ये चर्चा शुरू हो जाती है कि हमारी पार्टी टूट रही है.”

‘बीजेपी ने एजेंसियों को जेब में रखा’

वहीं शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR पर कहा, “बीजेपी ने तो एजेंसियों को अपनी जेब में रखा हुआ है. चुनाव के लिए ये एजेंसियां उनकी (बीजेपी) टूलकिट बनकर रह गई हैं.”

‘लड़ाई लड़ने वालों के खिलाफ दर्ज हो रहे केस’

उन्होंने आगे कहा, “आज जो एफआईआर दर्ज हो रही है, ये उन लोगों के खिलाफ दर्ज हो रही है जो सख्ती से लड़ाई लड़ रहे हैं. अब जनता को देखना है कि कैसे वह एजेंसियां जिन्हें देश के लिए काम करना चाहिए वो बीजेपी के लिए काम कर रही हैं.”

Leave a Reply