• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कौशांबी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बोले- परिवारवादियों के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है

  • February 23, 2022
कौशांबी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बोले- परिवारवादियों के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आज कौशांबी जनपद में दौरा हुआ। जिले के भाजपा प्रत्‍याशियों के समर्थन में मोदी ने मंझनपुर जिला मुख्‍यालय में जनसभा की। इसके माध्‍यम से उन्‍होंने मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवादी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के पीछे मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। इन्हें राष्ट्रहित के कार्य से दिक्कत होती है। साथ ही उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि उस सरकार के दौरान खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, खाद्यान्न घोटाला और रिवरफ्रंट घोटाला हुआ है। इस सरकार ने आंतकवादियों को बचाने का कार्य किया है।

शीतला माता की जय, कड़ा देवी की जय, कोशांबी के सब भाई बहन लोग के जय सियाराम। यह धरती संत मलूकदास, माता रत्नावली और दुर्गा भाभी जैसे महान व्यक्तित्वों की धरती है। मां गंगा और यमुना से सिंचित इस पावन धरती और यहां के लोगों का मैं आदर पूर्व अभिनंदन और प्रणाम करता हूं। ऐसा कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया।

मोदी बोले कि आज प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की जनता भाजपा की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है। जो लोग सोचते हैं यूपी के लोग बंट जाएंगे। उन्हें यूपी के लोग जवाब देने के लिए लंबी-लंबी कतार लगाकर खड़े हैं। साथियों कोई भी देश हो, प्रदेश हो यदि उसे आगे बढ़ना है तो लोगों को एकजुट होना ही होता है। भारत के तेज विकास के लिए, यूपी के तेज विकास के लिए हम सब को एकजुट होना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशांबी में शक्ति पीठ शीतला माता का धाम है। राम वनगमन मार्ग है। प्रभाष गिरि पर्वत है। महात्मा बुद्ध का चातुरमासा स्थान है। कौशांबी, महाभारत, रामायण और पुराणों तक में प्रशिकद्ध नगरी है। घोर परिवारवादियों ने कौशांबी को विकास से वंचित रखा। हमारी डबल इंजन की सरकार कौशांबी के विकास में जुटी है। हमारी सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचा रही है। सड़कों को चौड़ा कर रही है। गंगा और यमुना पर बने पुल, कौशांबी में कई जगहों पर बने ओवर ब्रिज, अंडर पास हमारी सरकार का प्रयास है। बौद्ध सर्किट को बीजेपी ने जोड़ा। राम वन गमन पथ का काम भी चल रहा है।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि डाक्‍टर सोने लाल पटेल को याद किया और कहा कि मुझे याद है जब मैं मुख्यमंत्री था तो वह गुजरात आते थे और मुझसे मिलते थे। वह अमूल डेयरी और क्वापरिेटिव डेरी में रुचि लेते थे। उन्होंने अपना जीवन गरीब, व दलितों के कल्याण में लगाया है। आज हम आप की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। यहां के पीतल और तांबे के उत्पादों को पहचान दिलाने में जुटे हैं। यहां के केले की पहचान पूरे देश में बन रही है। बिना भेदभाव यूपी के हर क्षत्र का विकास हर वर्ग का विकास भाजपा की प्राथमिकता है। हम गरीब की छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा करने में जुटे हैं। गरीब के पास घर हो, नल हो जल हाे, एलईडी का उजाला हो, गैस कनेक्शन हो, शौचालय हो, हमारी सरकार इसे सुनिश्चित कराने में जुटी है।

गरीब को आयुश्मान कार्ड दिया जा रहा है। गरीब दुकानदारों को पेंशन की भी योजना शुरू की गई है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में जमा किए। इस कोरोना काल में आप ने देख लिया है कि जब गरीब का दर्द दिल में होता है तो कैसे गरीबों के लिए काम करती है। हमारी सरकार यूपी के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। जिस राशन की गरीबों ने कल्पना भी नहीं की थी, उसका दाना-दाना गरीबों तक पहुंच रहा है। सरकारी राशन की दुकानों का पहले क्या हाल रहा है, यह आप जानते हैं। कोरोना में सब कैसे ठीक चल रहा है। यह भी जानना जरूरी है।

इसके लिए आप को पुराने दिनों को उनकी सरकार के समय यहां क्या हाल थे उसे भी याद करें। पहले की सरकारों में राशन की दुकानों में गरीब के लिए भेजा गया अनाज राशन माफिया के पास पहुंच जाता था। घोर परिवारवादियों के दलाल गरीब का राशन उसे लूट लेते थे। यहां तक कि उनके मंत्री, सांसद उनके विधायक सारे परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में शामिल रहते थे। भाजपा की सरकार ने घोर परिवारवादियों के इन सभी खेल का द एडं कर दिया है। गरीब तक राशन पहुंचाने के लिए हमने तकनीक का प्रयोग किया। राशन उसी काे मिले जो उसका हकदार है। राशन कार्ड को लेकर भी काम किया गया।

 

 

Post navigation

Prev
Next
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

  • October 15, 2026
‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

  • October 15, 2026
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

  • October 15, 2026
‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

  • October 15, 2026
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता October 15, 2026
  • ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’ October 15, 2026
  • इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला October 15, 2026
  • ‘सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए…’, CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना October 15, 2026
  • ‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को तड़के 4 बजे हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- उनका गुनाह क्या था? October 15, 2026
  • राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, बांग्लादेश-श्रीलंका का जिक्र कर लगाया बड़ा आरोप October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो… October 15, 2026
  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021