Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

परौंख गांव पहुंचे राष्ट्रपति, पथरी देवी मंदिर में करेंगे पूजन-अर्चन

  • June 27, 2021
परौंख गांव पहुंचे राष्ट्रपति, पथरी देवी मंदिर में करेंगे पूजन-अर्चन
विज्ञापन
विज्ञापन
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द चार साल बाद पैतृक गांव परौंख पहुंच रहे हैं जिसे लेकर खास तैयारियां की गई हैं। पुलिस और प्रशसनिक अफसरों ने घूम-घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और गांव वालों में खासा उत्साह है।

कानपुर। कानपुर देहात में चार साल के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रपति रविवार की सुबह परौंख गांव पहुंच गए। हेलीपैड से वह सीधे पथरी देवी मंदिर पहुंच गए हैं, राष्ट्रपति के साथ पत्नी सविता कोविन्द, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हैं। यहां पर पूजन के बाद वह गांव में प्रवेश करेंगे। राष्ट्रपति को देखकर गांव वालों में गजब का उत्साह है। वृद्ध ही नहीं युवा और महिलाएं भी स्वागत के लिए पंडाल में पहुंच गए हैं। पीएसी जवानों के राष्ट्रगान के बाद बालिकाओं ने स्वागत गान किया। अफसर भी गांव का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

कानपुर देहात के झींझक के गांव परौंख की मिट्टी ने अपने राम नाथ कोविन्द के गली मोहल्लों में खेलने से लेकर छात्र जीवन, राज्यपाल व अब देश के शीर्ष पद पर पहुंचने का सफर देखा है। इस सफर के दौरान वह हमेशा यहां से जुड़े रहे, लेकिन चार वर्ष का लंबा इंतजार कभी परौंख को करना नहीं पड़ा था। अब जब राष्ट्रपति यहां आ रहे हैं, चार वर्ष बाद यह सपना पूरा होने जा रहा है। इसे लेकर गांव के लोग बेहद उत्साहित हैं, राष्ट्रपति यहां 9:05 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी रहेंगी।

 

गांव में झलकारी बाई इंटर कालेज में पंडाल बनाया गया है, जहां कार्यक्रम में राष्ट्रपति संबोधित करेंगे और अपनों से मुलाकात भी करेंगे। इसके साथ ही वह गांव का भ्रमण भी करेंगे। वह 12:20 बजे गांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचे और एक बजे हेलीकॉप्टर से पुखरायां पहुंचेंगे। यहां पर अपने पुराने मित्रों से मिलने के साथ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति 4:40 बजे कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने किया गांव दौरान

रविवार सुबह से ही एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर डॉ राजशेखर सहित सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच चुके हैं। अफसरों सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंधों का जायजा लिया और गांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम स्थल के पास बीएसएफ की टुकड़ी तैनात की गई है। अधिकारियों का काफिला गांव में घूम घूमकर व्यवस्था देखता रहा।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और परौंख गांव

परौंख की धरती पर एक अक्टूबर 1945 को जन्मे राम नाथ कोविन्द को संघर्ष व संस्कार की शिक्षा पिता मैकूलाल ने दी। उनके पिता पथरी देवी मंदिर की देखरेख भी करते थे इसके चलते ही राष्ट्रपति का यहां से बेहद जुड़ाव है। यहां प्राइमरी की शिक्षा लेने के बाद कानपुर के रास्ते दिल्ली में वकालत करने के बाद राज्यसभा सदस्य फिर बिहार के राज्यपाल व 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद से ही शीर्ष पद की मर्यादा व व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह अपनी मातृभूमि परौंख न आ सके। इस गांव ने भी अपने राम नाथ कोविन्द का चार वर्ष तक इंतजार किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
यहां दंगाइयों का इलाज होता है… सीएम योगी ने बताया UP ‘लॉ-लेस लैंड’ से ‘लैंड ऑफ लॉ’ कैसे बना

यहां दंगाइयों का इलाज होता है… सीएम योगी ने बताया UP ‘लॉ-लेस लैंड’ से ‘लैंड ऑफ लॉ’ कैसे बना

  • November 18, 2026
‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते…’, मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट के ढेर होने के बाद आतंकियों को सीधी चेतावनी

‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते…’, मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट के ढेर होने के बाद आतंकियों को सीधी चेतावनी

  • November 18, 2026
सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की, कहा- ‘Belonging of Jihad होना चाहिए नाम’

सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की, कहा- ‘Belonging of Jihad होना चाहिए नाम’

  • November 18, 2026
अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- खुद इस्तीफा देकर किसी मुस्लिम को सौंप दें सपा की कमान

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- खुद इस्तीफा देकर किसी मुस्लिम को सौंप दें सपा की कमान

  • November 18, 2026
कुलदीप सेंगर के परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा तो करूंगा समर्थन: बृजभूषण सिंह

कुलदीप सेंगर के परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा तो करूंगा समर्थन: बृजभूषण सिंह

  • November 18, 2026
राहुल गांधी ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी में भारतीय अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल, BJP ने बताया हताशा

राहुल गांधी ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी में भारतीय अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल, BJP ने बताया हताशा

  • November 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यहां दंगाइयों का इलाज होता है… सीएम योगी ने बताया UP ‘लॉ-लेस लैंड’ से ‘लैंड ऑफ लॉ’ कैसे बना November 18, 2026
  • ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते…’, मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट के ढेर होने के बाद आतंकियों को सीधी चेतावनी November 18, 2026
  • संसद के विशेष सत्र की आहट? कांग्रेस ने सांसदों को भेजा अलर्ट, ‘दिल्ली आने को तैयार रहें’ November 18, 2026
  • जावेद अख्तर के श्रीराम वाले बयान पर प्रमोद कृष्णम का रिएक्शन, ‘राहुल गांधी को भी समझाएं’ November 18, 2026
  • सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की, कहा- ‘Belonging of Jihad होना चाहिए नाम’ November 18, 2026
  • ‘जावेद अख्तर अपना नाम बदलकर रामपाल रख लें’, भगवान राम वाले बयान को लेकर भड़के मौलाना रशीदी November 18, 2026
  • अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- खुद इस्तीफा देकर किसी मुस्लिम को सौंप दें सपा की कमान November 18, 2026
  • कुलदीप सेंगर के परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा तो करूंगा समर्थन: बृजभूषण सिंह November 18, 2026
  • राहुल गांधी ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी में भारतीय अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल, BJP ने बताया हताशा November 18, 2026
  • आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, कल होगी सुनवाई November 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021