• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द का कुछ घंटे बाद प्रयागराज में होगा आगमन, सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

  • September 11, 2021
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द का कुछ घंटे बाद प्रयागराज में होगा आगमन, सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम
  • शनिवार सुबह करीब 1030 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। लगभग इसी समय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना भी विमान से आएंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे।

प्रयागराज। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का आज शनिवार को प्रयागराज आगमन होगा। राष्ट्रपति करीब छह घंटे संगमनगरी में रहेंगे। ऐतिहासिक इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करने के अतिरिक्त वह झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना, कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।

वायुसेना के विमान से 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे राष्‍ट्रपति

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द वायुसेना के विमान से सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर के जरिए सेना के पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। फिर मर्सिडीज बेंच एस क्लास कार में हाई कोर्ट आएंगे। उनके आगमन के लिए शहर को सजा दिया गया है। जगह-जगह सूचना विभाग की ओर करीब दो सौ होर्डिंग्स लगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था है। शुक्रवार दोपहर में फ्लीट रिहर्सल भी हुआ।

राष्‍ट्रपति की अगवानी राज्‍यपाल, सीएम एयरपोर्ट पर करेंगे

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। लगभग इसी समय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना भी विमान से आएंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे। फिर सभी लोग वायुसेना के तीन हेलीकाप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे।

हाई कोर्ट में अधिवक्‍ता चैंबर व 12 मंजिला इमारत का शिलान्‍यास करेंगे राष्‍ट्रपति

हाई कोर्ट से ही राष्ट्रपति झलवा में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। अधिवक्ता चैंबर और पार्किंग के लिए 12 मंजिला इमारत का शिलान्यास करने के अलावा राष्ट्रपति हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में वरिष्ठ अधिवक्ता एबी सरन के तैलचित्र का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में करीब 400 लोग आमंत्रित किए गए हैैं। इसमें हाई कोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अफसर शामिल हैैं।

राष्‍ट्रपति पूर्व राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से करेंगे मुलाकात

माना जा रहा है कि सर्किट हाउस में राष्ट्रपति कुछ गणमान्य लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। तैयारी संगम पर भी की गई है। पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से उनके निवास पर मुलाकात के बाद शाम करीब पांच बजे राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश के कानून मंत्री भी लखनऊ रवाना हो जाएंगे, अलबत्ता राज्यपाल सर्किट हाउस में रुकेंगी। वह रविवार को कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

  • June 13, 2026
अधिक मासिक शिवरात्रि के दिन खुलेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

अधिक मासिक शिवरात्रि के दिन खुलेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

  • June 13, 2026
‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

  • June 13, 2026
यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

  • June 13, 2026
‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी

‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी

  • June 12, 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

  • June 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज June 13, 2026
  • यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट June 13, 2026
  • अधिक मासिक शिवरात्रि के दिन खुलेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल June 13, 2026
  • ‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया June 13, 2026
  • यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त June 13, 2026
  • ‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी June 12, 2026
  • जीएसटी एवं एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए की जागरूकता कार्यशाला आयोजित June 12, 2026
  • बाल श्रम उन्मूलन को उद्यमियों व व्यापारियों से आगे आने का आह्वान June 12, 2026
  • कूड़ा उठान में समयबद्धता का ध्यान रखें: नगरायुक्त     June 12, 2026
  • देहात कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर June 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021