• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ओपी राजभर ने 24 घंटे में दूसरी बार अखिलेश को दी सलाह, कहा- यह आराम करने का वक्त नहीं, घर से बाहर निकलें

  • May 24, 2022
ओपी राजभर ने 24 घंटे में दूसरी बार अखिलेश को दी सलाह, कहा- यह आराम करने का वक्त नहीं, घर से बाहर निकलें
  • OP Rajbhar Comment on Akhilesh Yadav विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतना है तो उसकी तैयारी अभी शुरू करनी होगी। यह आराम करने का समय नहीं है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें फिर बढ़ने लगी हैं। उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव और सपा के बड़े नेता आजम खां पहले से नाराज चल रहे हैं अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी अपने तेवर दिखाने लगे हैं। उन्होंने 24 घंटे के भीतर दो बार अखिलेश यादव पर खुलकर निशाना साधा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घर से निकलने की नसीहत दी। विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे ओम प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतना है तो उसकी तैयारी अभी शुरू करनी होगी। यह आराम करने का समय नहीं है। जनता के बीच में निकलना होगा और जिन मुद्दों को लेकर हमने विधानसभा का चुनाव लड़ा था उन मुद्दों के बारे में जनता को समझाना होगा।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि हमने तो अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मैं खुद एक दिन में चार-चार बैठकें कर रहा हूं, सपा बड़ा दल है इस लिहाज से अखिलेश को इससे अधिक मीटिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन 300 यूनिट फ्री बिजली देने, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने और इंटर तक मुफ्त शिक्षा देने जैसे सभी मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा था। इस बारे में जितना जनता को हम समझा पाए थे उतने वोट गठबंधन को मिले थे।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमे अपने मुद्दों को लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना होगा। इसलिए घर में बैठकर आराम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के नेता जब उनसे मिलते हैं तो मैं उनके नेता को घर से बाहर निकलने और जनता से बात करने के लिए कहूं। उन्होंने कहा कि मैंने यहीं कहा कि अखिलेश यादव को घर से निकलना चाहिए और जनता के बीच जाना चाहिए।

इससे पहले रविवार को ओपी राजभर ने मऊ में कहा था कि अखिलेश यादव को एसी कमरे की आदत लग गई है। मैंने उन्हें सलाह दी है कि वह एसी कमरे से बाहर निकले और लोगों के बीच जाएं। यह पूछने पर कि अखिलेश उनकी बात का बुरा नहीं मानेंगे, राजभर ने कहा कि सच कड़वा होता है और मैंने कोई गलत बात नहीं कही है।

राजभर ने कहा कि सपा नेता शिकायत करते हैं कि अखिलेश उनसे मिलते नहीं। अखिलेश को ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में जाना चाहिए। उनकी पार्टी के नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे अखिलेश को यह बात कहनी चाहिए ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और पार्टी को मजबूत करें। सपा नेताओं ने मुझसे यह भी शिकायत की है कि अखिलेश को जिन नवरत्न ने घेर रखा है, उनकी वजह से ही इस बार उप्र में सरकार नहीं बन सकी।

 

Post navigation

Prev
Next
‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

  • August 14, 2026
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

  • August 14, 2026
अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’

अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’

  • August 14, 2026
हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

  • August 14, 2026
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग

यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग

  • August 14, 2026
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

  • August 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि…’, विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा August 14, 2026
  • NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’ August 14, 2026
  • ‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी August 14, 2026
  • सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया August 14, 2026
  • अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’ August 14, 2026
  • हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग August 14, 2026
  • यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग August 14, 2026
  • कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला August 14, 2026
  • ‘खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश…’ NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला August 14, 2026
  • राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, ‘शर्मनाक, हताशा में अपमान’ August 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021