November 2020 Monthly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए कारगर है यह माह, जानें ये 6 राशि वाले अपना भविष्यफल

November 2020 Monthly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए कारगर है यह माह, जानें ये 6 राशि वाले अपना भविष्यफल

November 2020 Monthly Horoscope: अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां माह नवंबर का प्रारंभ हो गया है। इस माह में भी कई गतिविधियां होंगी, जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकती हैं, तो कुछ आपके लिए सुखद आश्चर्य वाले हो सकते हैं। जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीस व्यास से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ये महीना।

मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

नवंबर माह में करियर के क्षेत्र में मेष राशि वाले कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बात करें कार्यक्षेत्र की, तो आपको किसी तरह का विवाद परेशान कर सकता है। साथ ही सहकर्मियों की वजह से भी आप निराश हो सकते हैं। इस माह धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप कोई नयी तरकीब लगा सकते हैं। आपको पारिवारिक जीवन में इस माह बहुत संभलकर चलने की जरुरत है। छात्रों के लिए यह माह सुखद रहेगा। इस माह प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के बारे में घरवालों को पता चल सकता है। इस महीने आपको चेहरे और गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

करियर क्षेत्र की बात करें, तो नवंबर का माह आपके लिए शुभ रहने की उम्मीद है। वहीं आपको अपने आर्थिक पक्ष पर थोड़ा ध्यान देना होगा। भावनाओं में बहकर ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक स्तर पर भी आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस माह इस राशि के विद्यार्थियों को बहुत सोच समझकर चलना होगा। आपका गलत व्यवहार आपके लिए ही घातक सिद्ध हो सकता है। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को इस माह मनोवांछित फल मिलने की संभावना है। आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस माह आपको घुटनों और हाथों में कुछ परेशानी हो सकती है।

उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

मिथुन (क, की, कु,घ, ड़,छ, के, को, हा)

करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि वालों को इस माह बहुत संभलकर चलने की जरुरत होगी। हालांकि आर्थिक पक्ष में इस माह आपको मजबूती मिलने की संभावना है। नवंबर के इस महीने में शुक्र, बुध, बृहस्पति और सूर्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। इस माह पारिवारिक जीवन में भी आपको आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी और वैवाहिक जीवन भी सामान्य बना रहेगा। इस राशि के छात्र किसी परीक्षा में इस माह उतीर्ण हो सकते हैं। इस महीने प्रेम जीवन में आपको कई नये अनुभव हो सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये इस महीने आपको कुछ कोशिशें करनी होंगी। बता दें कि इस माह आपको बायें पैर हाथ और सिर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव के दर्शन करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के कारोबारियों के लिए नवंबर माह अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में भी इसका आपको अच्छे फल मिलेंगे। इस माह आर्थिक पक्ष में भी सुधार होने की पूरी संभावना है। आपको पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं, उनके लिये नवंबर का महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। विद्यार्थी इस माह आप उच्च शिक्षा प्राप्ति का प्लान बना सकते हैं। वहीं जो जातक लंबे समय से प्रेम संबंधों में हैं, वो अपने साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य इस माह बेहतरीन रहेगा और आप हर पल का आनंद ले पाएंगे।

उपाय: मछलियों को आटा डालें।

सिंह (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)

करियर की बात करें, तो ग्रहों की चाल बता रही है कि इस माह आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलना होगा। कारोबारियों को आने वाले समय में अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहने की उम्मीद है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फल मिलने की संभावना है और जीवन में खुशहाली रहेगी। आपके माता-पिता से इस माह संबंध सुधरेंगे और उनके साथ आप काफी समय भी बिता पाएंगे। विदेश में जाकर शिक्षा अर्जित करने की चाह रखने वाले इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा है। आपकी विदेश जाकर पढ़ने की कामना इस माह पूरी हो सकती है। आपके संबंध अपने लवमेट के साथ अच्छे रहेंगे। स्वास्थ की बात करें तो इस महीने आपको कंधे और कमर से संबंधी कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है।

उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

कन्या (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

करियर के क्षेत्र में इस माह कन्या राशि के लोगों को मेहनत करनी होगी। वहीं इस राशि के जिन लोगों ने अपना नया बिजनेस शुरु किया है, उनके लिए यह समय चुनौतियों भरा रह सकता है। इस माह आर्थिक पक्ष में मजबूती आ सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। नवंबर का माह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। वैवाहित जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायक रहेगा, लेकिन कन्या वालों को इस माह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस माह आपको आंखों, कानों और फेफड़ों से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसीलिए आप ज्यादा तली भुनी चीजों को खाने से बचें, नहीं तो आपको गैस की समस्या हो सकती है।


विडियों समाचार