• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जेल में रहकर कोई भी प्रभावित नहीं कर सकेगा चुनाव, सीसीटीवी के साथ स्टेटिक जैमर रहेंगे सक्रिय

  • January 9, 2022
जेल में रहकर कोई भी प्रभावित नहीं कर सकेगा चुनाव, सीसीटीवी के साथ स्टेटिक जैमर रहेंगे सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन
  •  डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी टीम की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश पुलिस की चुनाव सेल के प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने प्रदेश में शांति पूर्वक चुनाव संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से शासन तथा प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में इस दौरान हर जगह पर सुरक्षा भी बेहद मुस्तैद रहेगी।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने रविवार को मीडिया से चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी टीम की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश पुलिस की चुनाव सेल के प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने प्रदेश में शांति पूर्वक चुनाव संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी शख्स के साथ जरा सी भी नरमी नहीं बरती जाएगी। प्रशांत कुमार ने कहा कि पहले तो लोग जेल से भी चुनाव को संचालित तथा प्रभावित कर लेते थे, इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार अपराधी जेल में रहकर चुनाव प्रभावित नहीं कर सकेंगे। इसके लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जेल में बंद सभी अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर 275 और कारागार स्तर पर 869 अपराधी चिन्हित हैं। यह लोग अपरोक्ष रूप से जेल में रहते हुए चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा प्रदेश की जेलों में 2676 सीसीटीवी ल 271 स्टेटिक जैमर लगाए गए हैं। जिला स्तर पर 275 व कारागार स्तर पर 869 ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं, जो चुनाव में बाधा डाल सकते हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रशांत कुमार ने कहा कि चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हम बेहद गंभीर हैं। हम निष्पक्ष, भयमुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र में 92821 मतदान केन्द्र के साथ 174351 मतदेय स्थल की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। 174351 में से 29138 मतदेय स्थलों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किए गए हैं। 95 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील के रूप में चिन्हित हैं। प्रदेश में कुल 1133894 लाइसेंसी हथियार में से 368490 लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा चुके हैं। हर जिले में पुलिस को अपनी सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ आबकारी विभाग ने अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर 31 चौकियां स्थापित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार की तरफ से हमको 150 कम्पनी अर्द्धसैनिक बल मिल चुके हैं। 75 कम्पनी सीआरपीएफ ïका आवंटन और हुआ है, जो 10 जनवरी को मिल जाएंगे। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिस कर्मियों को वैक्सीन की डबल डोज लगाने के आदेश दिए गए हैं। समस्त पुलिस बल को एंटी कोविड किट दी जाएगी। चुनाव में आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने का अधिकार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भी विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने की तैयारी में लग गई। इसके लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में चुनाव सेल भी बना लिया गया। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को इस चुनाव सेल का प्रमुख बनाया गया है। डीजीपी मुकुल गोयल की देखरेख में उत्तर प्रदेश पुलिस का चुनाव सेल काम करेगा। इसमें एडीजी लॉ एंड आर्डर के साथ आइजी लॉ एंड आर्डर संजीव गुप्ता को भी रखा गया है। आईपीएस अधिकारी एलआर कुमार, आशीष तिवारी और अविनाश पाण्डेय को चुनाव सेल में तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों को एक्स्ट्रा फोर्स एलॉटमेंट की कार्यवाही शुरू की गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स

मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स

  • October 19, 2026
नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप

  • October 19, 2026
Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश

Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश

  • October 19, 2026
‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात

‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात

  • October 19, 2026
उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन

उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन

  • October 19, 2026
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

  • October 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, वियतनाम के हनोई पहुंचे; BJP ने फिर उठाए सवाल October 19, 2026
  • मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स October 19, 2026
  • नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप October 19, 2026
  • Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश October 19, 2026
  • ‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात October 19, 2026
  • उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन October 19, 2026
  • OIC पर भारत का तीखा पलटवार, कहा- पाकिस्तान के एजेंडे का मंच न बने संगठन, जम्मू-कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं October 19, 2026
  • इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’ October 19, 2026
  • CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- ‘सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप’ October 19, 2026
  • ‘अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे…’, आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी October 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021