• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर करारा तंज- कहा- घमंड और अहंकार में डूबे हैं और अभी भी खुद को ही मानते मुख्यमंत्री

  • August 27, 2022
नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर करारा तंज- कहा- घमंड और अहंकार में डूबे हैं और अभी भी खुद को ही मानते मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कानपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला कहा- वो खुद को आज भी मुख्यमंत्री कहलाना ही पसंद करते हैं।

कानपुर। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर करारा हमला बोला है। उन्हें घमंडी और अहंकारी बताते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह आज तक अपने को मुख्यमंत्री मानते हैं और अभी तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं उतरे। शालीनता और विनम्रता से कोसों दूर हैं, उनका घमंड ही समाजवादी पार्टी के पतन की वजह है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर टिप्पणी की तो उन पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जाने लगी। जबकि मैंने सही बात कही थी।

इससे पता चलता है कि समाजवादी पार्टी के लोग राजनीति में शालीनता, मर्यादा और विनम्रता को नहीं मानते हैं। उनके नेता भी घमंड और अहंकार से भरे हुए हैं । सभी को पता है कि समाजवादी पार्टी ने 2012 से 2017 के दौरान उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम किया और तुष्टीकरण की राजनीति खुलकर की। इसी वजह से उन्हें जनता ने 2014 के बाद 2017, 2019 और 2022 में पूरी तरह नकार दिया है।

आबकारी मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक मुझसे मिलते हैं और वह बताते हैं कि अपने चमचों से घिरे अखिलेश यादव खुद को मुख्यमंत्री कहलाना पसंद करते हैं। आज भी वह उसी तरह के घमंड और अहंकार से व्यवहार करते हैं, जैसा 2012 से 2017 के दौरान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी करें। राजनीति में सक्रिय भूमिका के लिए तैयार रहें। उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में उनकी दावेदारी के अनुसार मौका दिलाया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1134 करोड़ की खरीद में 250 करोड़ का घोटाला

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1134 करोड़ की खरीद में 250 करोड़ का घोटाला

  • October 25, 2026
फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर फिर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की हजारों गिरफ्तारियां

फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर फिर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की हजारों गिरफ्तारियां

  • October 25, 2026
झांसी में योगा टीचर बनाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

झांसी में योगा टीचर बनाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

  • October 24, 2026
हापुड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

हापुड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

  • October 24, 2026
दीन के मसलों में AI पर आंख मूंदकर भरोसा न करें: मौलाना कारी इस्हाक गोरा

दीन के मसलों में AI पर आंख मूंदकर भरोसा न करें: मौलाना कारी इस्हाक गोरा

  • October 24, 2026
शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा

शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा

  • October 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1134 करोड़ की खरीद में 250 करोड़ का घोटाला October 25, 2026
  • भारत ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र में फिर लताड़ा October 25, 2026
  • 25 अक्टूबर 2026 राशिफल: शरद पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगी विशेष किस्मत October 25, 2026
  • बुध वक्री 2026: तुला राशि में बुध की वक्री चाल से प्रभावित होंगे कई राशियों के फैसले October 25, 2026
  • फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर फिर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की हजारों गिरफ्तारियां October 25, 2026
  • दिल्ली-यूपी में मौसम में अचानक बदलाव, बारिश और ओलों से बढ़ी ठंड October 25, 2026
  • ईशान किशन की तीसरे T20 से अनुपस्थिति की संभावना, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नया अवसर October 25, 2026
  • झांसी में योगा टीचर बनाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार October 24, 2026
  • गाजियाबाद में विशेष बच्चों के हुनर का दीपावली उत्सव आयोजित October 24, 2026
  • हापुड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप October 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021