• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

प्रयागराज में चार लोगों की हत्या पर मायावती व अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा

  • November 27, 2021
प्रयागराज में चार लोगों की हत्या पर मायावती व अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा
  • बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर शनिवार को ट्वीट किया है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

लखनऊ। प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के बाद अब राजनीति चरम पर है। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर शनिवार को ट्वीट किया है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा योगी आदित्यनाथ सरकार भी समाजवादी पार्टी के नक्शेकदम पर चल रही है। प्रयागराज की घटना यूपी की कानून व्यवस्था का सच बता रही है। बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों ने एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जो बता रही है कि यूपी में कानून की क्या व्यवस्था है। योगी आदित्यनाथ सरकार के सारे दावों की इस घटना ने पोल खोल दी है। मायावती ने कहा कि सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

jagran

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि इस घटना के बाद सबसे पहले बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व में पहुंचे बसपा के प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है। जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। बसपा की मांग है कि प्रदेश सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई करे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के फाफामऊ में दबंगों ने चार दलितों की हत्या कर दी है। यह घटना तो दलित विरोधी भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग है। घोर निंदनीय। उम्मीद है यह सभी अपराधी बिना चश्मे के भी दिख जाएंगे।

jagran

प्रयागराज में मंगलवार को एक दलित परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इनके शव मंगलवार को मिले थे। परिवार के लोगों का आरोप है कि नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर हत्या, दुष्कर्म, पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर फाफामऊ राम केवट पटेल सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
PM मोदी करेंगे CCS बैठक की अध्यक्षता, भारत की तैयारियों और सुरक्षा की होगी समीक्षा

PM मोदी करेंगे CCS बैठक की अध्यक्षता, भारत की तैयारियों और सुरक्षा की होगी समीक्षा

  • April 18, 2026
‘भारत माता के सम्मान पर आघात है…’, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो भड़के CM योगी आदित्यनाथ

‘भारत माता के सम्मान पर आघात है…’, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो भड़के CM योगी आदित्यनाथ

  • April 18, 2026
दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

  • April 18, 2026
रूस से अब और तेल खरीद पाएगा भारत, अमेरिका ने प्रतिबंधों में छूट फिर से बढ़ाई

रूस से अब और तेल खरीद पाएगा भारत, अमेरिका ने प्रतिबंधों में छूट फिर से बढ़ाई

  • April 18, 2026
यूपी-दिल्ली में बारिश से राहत, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कब लौटेगी गर्मी

यूपी-दिल्ली में बारिश से राहत, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कब लौटेगी गर्मी

  • April 18, 2026
महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर रो पड़ीं नवनीत राणा, बोलीं- ‘विपक्ष ने महिलाओं का अधिकार छीना’

महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर रो पड़ीं नवनीत राणा, बोलीं- ‘विपक्ष ने महिलाओं का अधिकार छीना’

  • April 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी करेंगे CCS बैठक की अध्यक्षता, भारत की तैयारियों और सुरक्षा की होगी समीक्षा April 18, 2026
  • ‘दहेज देने की बात स्वीकार करने मात्र से पत्नी के परिवार पर नहीं चलेगा केस’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला April 18, 2026
  • ‘भारत माता के सम्मान पर आघात है…’, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो भड़के CM योगी आदित्यनाथ April 18, 2026
  • दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल April 18, 2026
  • रूस से अब और तेल खरीद पाएगा भारत, अमेरिका ने प्रतिबंधों में छूट फिर से बढ़ाई April 18, 2026
  • यूपी-दिल्ली में बारिश से राहत, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कब लौटेगी गर्मी April 18, 2026
  • महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर रो पड़ीं नवनीत राणा, बोलीं- ‘विपक्ष ने महिलाओं का अधिकार छीना’ April 18, 2026
  • यूपी के मजदूरों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में किया संशोधन April 18, 2026
  • नवादा रोड पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरु April 17, 2026
  • बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा ने किया  सम्मेलन का आयोजन April 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez