• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मनीष तिवारी ने अपनी किताब से बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, मनमोहन सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

  • November 23, 2021
मनीष तिवारी ने अपनी किताब से बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, मनमोहन सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सलमान खुर्शीद की किताब के बाद अब मनीष तिवारी की किताब ने कांग्रेस की मुश्‍किलों को बढ़ाने का काम किया है। मनीष तिवारी ने अपनी किताब में यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने लिखा है कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस की सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी।

नई दिल्‍ली । पहले से ही बुरी स्थिति में पहुंच चुकी कांग्रेस अब अपने ही नेताओं के दिए जख्‍म को सहने को मजबूर हो रही है। कांग्रेस की अंदरूणी लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। पहले से ही अध्‍यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। पार्टी की इस खराब स्थिति को और बदतर करने में अब मनीष तिवारी ने भी अपनी बड़ी भूमिका अदा की है। दरअसल, उन्‍होंने एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्‍होंने कांग्रेस की मनमोहन सरकार की जबरदस्‍त आलोचना की है। ये आलोचना पाकिस्‍तान द्वारा मुंबई में हमला कराए जाने और कांग्रेस की सरकार द्वारा उसको जवाब न दिए जाने के मुद्दे पर की गई है।

अपनी किताब में उन्‍होंने इसको तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार की नाकाम बताया है। उन्‍होंने ये भी लिखा है कि भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। भारत सरकार द्वारा कार्रवाई न करना उसकी कमजोरी की निशानी थी। उन्‍होंने अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए यहां तक लिखा है कि जब पाकिस्‍तान को निर्दोषों का खून बहाने पर कोई दुख नहीं हुआ तो वहां पर चुप रहकर संयम दिखाना कोई ताकत नहीं थी, बल्कि ये कमजोरी की निशानी थी। 26/11 के बाद भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

 

jagran

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्‍होंने मुंबई में हुए 26/11 हमले की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 हमले से की है। बता दें कि 9/11 के हमले के बाद ही अमेरिका ने अफगानिस्‍तान में कदम रखा था और वहां की धरती बमों की गूंज से थरथरा उठी थी। मनीष तिवारी की इस किताब के बाद भाजपा ने भी भी कांग्रेस को घेरने की शुरुआत कर दी है। बता दें कि कांग्रेस के अंदर पहले से ही सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर दोफाड़ हो रखी है। इस पर मनीष तिवारी की किताब ने पार्टी की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। अपनी किताब में उन्‍होंने ये भी लिखा है कि मुंबई हमले के बाद भारतीय वायु सेना पाकिस्‍तान में कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन तत्‍कालीन यूपीए सरकार ने उसको ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी।

jagran

मनीष तिवारी ने अपनी इस किताब का नाम ’10 Flash Points; 20 Years – National Security Situations that Impacted India’रखा है। उनकी ये किताब जल्‍द ही मार्केट में आ जाएगी। अपने एक ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि ये किताब यूपीए सरकार की दो दशकों के दौरान थामी चुप्‍पी पर है। गौरतलब है कि मुंबई हमले के दौरान भी कांग्रेस की बड़ी वजीहत हुई थी, जिसकी वजह तत्‍कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल बने थे। उस वक्‍त आरोप लगा था कि मुंबई आतंकी हमले से दहलती रही हो शिवराज पाटिल विभिन्‍न कार्यक्रमों में जाने के लिए केवल अपने कपड़े ही बदलते रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स

मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स

  • October 19, 2026
नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप

  • October 19, 2026
Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश

Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश

  • October 19, 2026
‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात

‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात

  • October 19, 2026
उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन

उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन

  • October 19, 2026
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

  • October 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, वियतनाम के हनोई पहुंचे; BJP ने फिर उठाए सवाल October 19, 2026
  • मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स October 19, 2026
  • नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप October 19, 2026
  • Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश October 19, 2026
  • ‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात October 19, 2026
  • उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन October 19, 2026
  • OIC पर भारत का तीखा पलटवार, कहा- पाकिस्तान के एजेंडे का मंच न बने संगठन, जम्मू-कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं October 19, 2026
  • इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’ October 19, 2026
  • CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- ‘सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप’ October 19, 2026
  • ‘अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे…’, आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी October 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021