• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown and Night Curfew: महाराष्‍ट्र सहित इन राज्‍यों में सता रहा लॉकडाउन का डर, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • April 11, 2021
Lockdown and Night Curfew: महाराष्‍ट्र सहित इन राज्‍यों में सता रहा लॉकडाउन का डर, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • देश में कोरोना के ज्यादातर मामले महाराष्ट्र कर्नाटक पंजाब गुजरात व मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। इसके देखते हुए ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है जबकि कई राज्यों ने सख्त पाबंदियां लगाई है।

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेहद खतरनाक हो चुकी है। एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1.50 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारों ने सख्त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लगाया है, जबकि दिल्ली सरकार ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों पर पाबंदी

कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने शादी समारोह और अंतिम संस्कार में भागीदारी को सीमित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि भीड़ जमा होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। इसके अलावा मेट्रो और बसों में 50 फीसद यात्री ही सफर कर सकेंगे। साथ ही बार, रेस्टोरेंट और सिनेमाहाल में 50 फीसद की अनुमति होगी।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर विचार

महाराष्ट्र में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पाबंदियों को और सख्त बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हालात को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया हुआ है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इंदौर, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी और शाजापुर जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। अब इन जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 अप्रैल के बजाय 19 अप्रैल की सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जबकि बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर जिलों में 12 अप्रैल से लगातार 10 दिन (22 अप्रैल तक) लॉकडाउन रहेगा।

गुजरात सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि सरकार राज्य में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार संगठनों द्वारा अपनी तरफ से लॉकडाउन लगाने के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की परेशानियों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती है। लोगों की अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए पहले से ही 24 में से 10 घंटे का कफ्र्यू लगाया गया है।

पंजाब में शिक्षण संस्थाएं 30 अप्रैल तक बंद

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने सियासी रैलियों पर रोक लगा दी है। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। शादी व अंतिम संस्कार के समय इंडोर 50 व आउटडोर 100 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगी है। राज्य के मेडिकल व नर्सिंग कालेजों को छोड़ कर सभी स्कूल और शिक्षण संस्थाएं 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी।

 

Post navigation

Prev
Next
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नए कुलपति के स्वागत एवं पदग्रहण समारोह का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नए कुलपति के स्वागत एवं पदग्रहण समारोह का आयोजन

  • May 14, 2026
यूपी में आंधी-तूफान से 111 लोगों की मौत, सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मुआवजा जारी करने के दिए निर्देश

यूपी में आंधी-तूफान से 111 लोगों की मौत, सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मुआवजा जारी करने के दिए निर्देश

  • May 14, 2026
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान- “बंगाल के सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य”

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान- “बंगाल के सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य”

  • May 14, 2026
CM Sarma की पत्नी पर आरोपों के बाद Guwahati पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- ‘जांच में पूरा सहयोग करूंगा’

CM Sarma की पत्नी पर आरोपों के बाद Guwahati पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- ‘जांच में पूरा सहयोग करूंगा’

  • May 14, 2026
‘बंगाल कोई बुलडोजर स्टेट नहीं’, HC पहुंचीं ममता के खिलाफ लगे चोर के नारे; धक्का-मुक्की

‘बंगाल कोई बुलडोजर स्टेट नहीं’, HC पहुंचीं ममता के खिलाफ लगे चोर के नारे; धक्का-मुक्की

  • May 14, 2026
NEET पेपर लीक के बाद योगी सरकार अलर्ट, सिपाही भर्ती के लिए बनेंगे कड़े नियम, दिए सख्त निर्देश

NEET पेपर लीक के बाद योगी सरकार अलर्ट, सिपाही भर्ती के लिए बनेंगे कड़े नियम, दिए सख्त निर्देश

  • May 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आगामी त्योहारों के मद्देनजर सहारनपुर में डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च May 14, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नए कुलपति के स्वागत एवं पदग्रहण समारोह का आयोजन May 14, 2026
  • यूपी में आंधी-तूफान से 111 लोगों की मौत, सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मुआवजा जारी करने के दिए निर्देश May 14, 2026
  • तुफान से बिजली आपूर्ति ठप, आम के बागों मे भारी नुकसान May 14, 2026
  • आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, ‘सत्य की जीत हुई’ May 14, 2026
  • CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान- “बंगाल के सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य” May 14, 2026
  • CM Sarma की पत्नी पर आरोपों के बाद Guwahati पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- ‘जांच में पूरा सहयोग करूंगा’ May 14, 2026
  • अब 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख; 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन May 14, 2026
  • ‘बंगाल कोई बुलडोजर स्टेट नहीं’, HC पहुंचीं ममता के खिलाफ लगे चोर के नारे; धक्का-मुक्की May 14, 2026
  • NEET पेपर लीक के बाद योगी सरकार अलर्ट, सिपाही भर्ती के लिए बनेंगे कड़े नियम, दिए सख्त निर्देश May 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021