• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav: एआइएमआइएम प्रमुख ओवैसी ने कहा- ममता सरकार की विफलता के लिए मुसलमानों को बनाया जा रहा बलि का बकरा

  • April 11, 2021
Bengal Chunav: एआइएमआइएम प्रमुख ओवैसी ने कहा- ममता सरकार की विफलता के लिए मुसलमानों को बनाया जा रहा बलि का बकरा
  • तृणमूल के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कथित ऑडियो टेप पर एआइएमआइएम प्रमुख ने जाहिर की प्रतिक्रिया। पीके के ऑडियो टेप पर ओवैसी ने कहा कि मुसलमान वामदल कांग्रेस व तृणमूल के प्रति समर्पित मतदाता रहे हैं फिर भी उन दलों ने मुसलमानों को कभी कुछ नहीं दिया।

कोलकाता । एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल में ममता सरकार की विफलता के लिए मुसलमानों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। ओवैसी ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि बंगाल में सरकारी नौकरी, शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुसलमान आज भी वंचित हैं। बंगाल में 27 फीसद मुसलमान हैं, जिनमें से सिर्फ छह फीसद सरकारी नौकरी करते हैं। केवल 11 फीसद मुस्लिम छात्र-छात्राएं ही उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ओवैसी का यह बयान तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कथित ऑडियो टेप के सार्वजनिक होने के बाद आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि वामदलों, कांग्रेस व तृणमूल, सभी ने मुस्लिम वोट पाने को ध्यान में रखकर काम किया है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा है कि जिसे मुसलमानों का वोट मिलेगा, वही जीतेगा, बंगाल में इसी सोच के साथ राजनीति होती आई है।

पीके के ऑडियो टेप पर ओवैसी ने कहा कि मुसलमान वामदल, कांग्रेस व तृणमूल के प्रति समर्पित मतदाता रहे हैं, फिर भी उन दलों ने मुसलमानों को कभी कुछ नहीं दिया। ममता मुसलमानों का वोट नहीं बंटने देते की अपील कर रही हैं। अगर बंगाल में मुसलमानों के तुष्टीकरण की राजनीति हो रही होती तो क्या ममता को भीख मांगने की नौबत आती? ममता सब जगह अपना गोत्र भी बताती फिर रही हैं। गौरतलब है कि भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल तृणमूल पर मुसलमानों का तुष्ट करने का लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021