Karnataka Election Result 2023 Live News: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा अपने गढ़ में भी पिछड़ी

Karnataka Election Result 2023 Live News: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा अपने गढ़ में भी पिछड़ी

Live News Updates- कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है, वहीं भाजपा (BJP) 80 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा जद (एस) केवल 15 सीटों पर आगे है।

भाजपा अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

13 MAY 2023
8 : 33 : 26 AM

कांग्रेस बहुमत से 5 सीट दूर, भाजपा पिछड़ी

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत से केवल 5 सीट दूर रह गई है। भाजपा अपने गढ़ माने जाने वाले बेंगलुरु से भी पिछड़ गई है।

8 : 31 : 29 AM

Karnataka Election Result 2023: पिछली बार मेरे पिता की सरकार ने अच्छा काम किया था- यतींद्र

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था। इस बार भी अगर वे सीएम बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है, वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा। इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

8 : 27 : 02 AM

Karnataka Election Result 2023: सिद्दरमैया के बेटे ने कहा- मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए

Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे…कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

8 : 17 : 28 AM

Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा फिर आगे

Karnataka Election Result 2023 शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ फिर से आगे हो गई है। भाजपा 65 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि कांग्रेस 61 पर आगे है। जेडीएस 10 सीटों पर आगे हैं।

8 : 15 : 34 AM

शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे हो गई है। कांग्रेस को 60 सीटें मिल रही है तो भाजपा 55 पर आगे चल रही है।

8 : 04 : 25 AM

Karnataka Election Result शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। दोनों पार्टियां 10 सीटों पर आगे चल रही है।

7 : 51 : 41 AM

बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में मतगणना के लिए सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला गया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही मिनट में शुरू होने वाली है। इससे पहले बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में स्थापित सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला गया।

7 : 45 : 10 AM

Karnataka Result 2023 नतीजों से पहले ही कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न शुरू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

7 : 33 : 38 AM

Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस समर्थकों ने जीत के लिए किया हवन

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हवन किया।

7 : 26 : 47 AM

Karnataka Election Result मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कर्नाटक में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए के अनुसार प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं।

7 : 19 : 54 AM

कांग्रेस ने किया जीत का दावा

कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने दावा किया है कि कांग्रेस एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सलीम ने कहा कि कर्नाटक की जनता बदलाव की ओर देख रही है, वे वर्तमान सरकार से तंग आ चुकी हैं।

7 : 09 : 09 AM

Karnataka Election Result: सीएम बोम्मई के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी

कर्नाटक में कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। हुबली में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।

6 : 55 : 16 AM

Karnataka Election 2023: गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर में मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा

कर्नाटक के गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर, कलबुर्गी में स्थापित मतगणना केंद्र पर पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पर नौ सीटों पर हुए वोटों की गिनती की जाएगी।

6 : 49 : 26 AM

पांच में से तीन Exit Poll में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

कांग्रेस को पांच साल बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा है। आपको बता दें कि पांच में से तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी।

सी-वोटर एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 100 से 112 सीटें

भाजपा: 83 से 95 सीटें

जेडीएस: 21 से 29 सीटें

रिपब्लिक टीवी- P MARQ एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 94 से 108 सीटें

भाजपा: 85 से 100 सीटें

जेडीएस: 24 से 32 सीटें

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 120 सीटें

भाजपा: 92 सीटें

जेडीएस: 12 सीटें

6 : 36 : 44 AM

मतगणना केंद्र पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे