• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक सफर: आज हो सकती है मोदी कैबिनेट में एंट्री, रेल मंत्रालय सौंपे जाने की अटकलें

  • July 7, 2021
ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक सफर: आज हो सकती है मोदी कैबिनेट में एंट्री, रेल मंत्रालय सौंपे जाने की अटकलें
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार सुबह उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। सूत्रों के मुताबिक वह जैसे ही मंदिर से बाहर निकले भाजपा हाईकमान से फोन आ गया। इसके बाद सिंधिया आगे का कार्यक्रम निरस्त कर दिल्ली रवाना हो गए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी टीम का विस्तार करने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित मोदी कैबिनेट का विस्तार संभवत: बुधवार शाम छह बजे होगा। नरेंद्र मोदी कैबिनेट विस्तार में इस बार नए चेहरों को जगह दिए जाने की अटकलें हैं। इनमें सबसे अहम नाम है- ज्योतिरादित्य सिंधिया का। मध्य प्रदेश से भाजपा नेता ज्योतिरादित्यसिंधिया दिल्ली पहुंच गए हैं। मोदी कैबिनेट के संभावित नए चेहरों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य का मंत्री बनना तय है और उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपें जाने की अटकलें तेज हैं।

एमपी दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे

दिल्ली से बुलावा आने पर ज्योतिरादित्य अपना एमपी दौरा बीच में ही छोड़कर राजधानी दिल्ली लौट गए। सिंधिया मंगलवार को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए। इस दौरान मीडिया ने उनसे पूछा कि आपको मंत्री पद के लिए दिल्ली बुलाया गया है तो इस पर सिंधिया ने कहा कि मुझे मालूम नहीं, कोई सूचना नहीं है।

सिंधिया के राजनीतिक सफर पर नजर

– हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया के राजनीतिक सफर की शुरुआत 2002 में हुई।

– साल 2002 में पहली बार सांसद बने ज्योतिरादित्य ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद की थी।

– 18 सितंबर, 2001 को ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की एक हवाई हादसे में मृत्यु हो गई थी। तब वे गुना से लोकसभा सांसद थे।

– ज्योतिरादित्य ने गुना सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और फरवरी 2002 में साढ़े चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

सिंधिया का निजी जीवन और शिक्षा

– माधवराव ने अपने बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया को दून स्कूल में पढ़ने को भेजा था। उन्हें लगता था कि सिंधिया स्कूल ग्वालियर में उनके बेटे को ज्यादा लाड़-प्यार मिलेगा।

– स्कूली शिक्षा पूरी होने पर वे ज्योतिरादित्य को अपने साथ दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लेकर गए।

– ऑक्सफोर्ड में ज्योतिरादित्य का एडमिशन नहीं हो सका तो अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में उनका एडमिशन कराया।

– साल 1991 में पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्योतिरादित्य ने लॉस एंजिल्स में अंतरराष्ट्रीय कंपनी मैरिल लिंच के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

– इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ में भी काम किया।

– अगस्त, 1993 में भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में मॉर्गन स्टेनले कंपनी के लिए भी काम किया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में सिंधिया घराने का अर्जुन सिंह परिवार से छत्तीस का आंकड़ा रहा है, लेकिन ज्योतिरादित्य ने 2001 में जब कांग्रेस की सदस्यता ली तब अर्जुन सिंह ने उन्हें माधवराव की ऐतिहासिक कलम भेंट की थी। ये वही कलम थी जिससे साल 1979 में माधवराव ने कांग्रेस की सदस्यता फॉर्म पर हस्ताक्षर किए थे। मां की इच्छा के खिलाफ जाकर माधवराव कांग्रेस में शामिल हुए थे।

 

Post navigation

Prev
Next
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

  • October 15, 2026
‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

  • October 15, 2026
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

  • October 15, 2026
‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

  • October 15, 2026
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता October 15, 2026
  • ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’ October 15, 2026
  • इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला October 15, 2026
  • ‘सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए…’, CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना October 15, 2026
  • ‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को तड़के 4 बजे हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- उनका गुनाह क्या था? October 15, 2026
  • राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, बांग्लादेश-श्रीलंका का जिक्र कर लगाया बड़ा आरोप October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो… October 15, 2026
  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021