• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ind vs Eng 2nd test Live: केएल राहुल के शतक से लार्ड्स में बड़े स्कोर की तरफ टीम इंडिया

  • August 13, 2021
Ind vs Eng 2nd test Live: केएल राहुल के शतक से लार्ड्स में बड़े स्कोर की तरफ टीम इंडिया
  • Ind vs Eng 2nd test Live भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लार्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने खेल के पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए थे।

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था, लेकिन इसके बाद सीरीज में बढ़त बनाने के लिए अब लार्ड्स में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दोनों देशों के बीच खेला जा रहा है और इसमें पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए थे। इस समय क्रीज पर केएल राहुल नाबाद 127 रन जबकि अजिंक्य रहाणे नाबाद एक रन बनाकर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने टास जीतकर इस मैच में भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था।

भारत की पहली पारी, केएल राहुल का शतक

टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की मजबूत शतकीय पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को जेम्स एंडरसन ने रोहित शर्मा को 83 रन पर बोल्ड करके तोड़ा। चेतेश्वर पुजारा का फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय है और इस टेस्ट की पहली पारी में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने 9 रन बनाए और एंडरसन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाते हुए बेयरस्टो के हाथों कैच करवा दिया। विराट कोहली ने इस मैच में तीसरे विकेट के लिए राहुल के साथ मिलकर 117 रन की अच्छी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, लेकिन वो 42 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर रूट के हाथों कैच आउट हो गए।

शार्दुल की जगह इशांत शर्मा टीम में

दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों में बदलाव किए गए। एक तरफ इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए और जैक क्राली की जगह हसीब हमीद, स्टुअर्ट ब्राड की जगह मार्क वुड को शामिल किया गया जबकि मोइन अली को डेन लारेंस को मौका मिला। वहीं टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया और इंजरी से जूझ रहे शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

भारत की टीम-

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की टीम- 

रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान), जानी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुर्रन, ओली राबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आगे निकलने की होड़ बनी काल, भूसे में दबकर दो की मौत September 26, 2026
  • ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी September 26, 2026
  • अखिलेश यादव की ‘तलवार’ वाली नसीहत, सपा नेताओं से बोले- मुखबिरों से बचें और सोच-समझकर बोलें September 26, 2026
  • एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया September 26, 2026
  • फिर एक साथ आएंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 सितंबर को दिल्ली में होगी अगली बैठक September 26, 2026
  • पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के बड़े प्रोजेक्ट और चुनावी तैयारियों पर मंथन September 26, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस जीतती है तो…’ September 26, 2026
  • ‘कब्र तक कांग्रेस में…’, इमरान मसूद का इशारों में इमरान प्रतापगढ़ी को दो टूक September 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021