• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

एक साल में टीकाकरण का आंकड़ा 156 करोड़ डोज के पार, कोविशील्ड व कोवैक्सीन के साथ शुरू हुआ था अभियान

  • January 16, 2022
एक साल में टीकाकरण का आंकड़ा 156 करोड़ डोज के पार, कोविशील्ड व कोवैक्सीन के साथ शुरू हुआ था अभियान
  • साल 2021 के जनवरी में कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश भर में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई थी। साल के 365 दिन में औसतन प्रतिदिन 42.94 लाख डोज लगाई गईं। अब तक 65 करोड़ 44 लाख से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया गया।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक 156.75 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं यानी प्रतिदिन औसतन 42.95 लाख डोज लगाई गईं। इस मैराथन अभियान का पहला चरण स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण से शुरू हुआ था आज इसके दायरे में 15 से 18 वर्ष के किशोर भी आ गए हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के साथ यह अभियान शुरू हुआ था। कोरोना महामारी की पहली लहर के बाद देश राहत की सांस ले रहा था। टीके से बचाव की उम्मीद बढ़ी थी कि अचानक डेल्टा के रूप में एक नए वैरिएंट ने ऐसी तबाही मचाई की लोग हैरान और परेशान रह गए। हालांकि, तभी टीके ने बचाव किया था और जिन लोगों को इसकी एक डोज भी लग गई थी उन्हें महामारी से बेहतर सुरक्षा मिली।

टीकाकरण जब शुरू हुआ था तब यह इतनी बड़ी आबादी को टीका लगाना एक दुरुह काम लग रहा था। एक साल बाद आबादी के एक बहुत बड़े हिस्से को टीके की सुरक्षा कवच के दायरे में ला दिया गया है। 90.89 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी हैं। 65.44 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों डोज दे दी गई हैं यानी उनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है। 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के 3.37 करोड़ किशोरों को पहली डोज लगाई जा चुकी है और उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले पखवाड़े तक इस आयुवर्ग के सभी 7.5 करोड़ पात्र किशोरों को पहली डोज दे दी जाएगी। 41.83 लाख लोगों को सतर्कता डोज भी लगा दी गई हैं।

कोरोना महामारी से जल्द मिलेगी मुक्ति : विशेषज्ञ

अमेरिका की एक जानी मानी विज्ञानी और वायरोलाजिस्ट डा. कुतुब महमूद ने  कोरोना रोधी वैक्सीन की 156 करोड़ से अधिक डोज लगाने वाले भारत की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण सबसे मजबूत हथियार है। डा. कुतुब ने एएनआइ से बातचीत में कहा कि परिस्थितियां हमेशा ऐसी ही नहीं बनी रहेंगी। जल्द ही इनका अंत होगा। इस खेल में कोई विजेता नहीं होगा। डा. कुतुब ने एक साल के भीतर 60 प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत के टीका उत्पादकों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक साल पहले तक वैक्सीन की मंजूरी की प्रक्रिया चल रह थी और आज भारत इस स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने इस बात से भी इन्कार नहीं किया कि आने वाले दिनों में कोई नया वैरिएंट नहीं आएगा। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी वैरिएंट आता है तो टीका ही बचाएगा।

 

 

Post navigation

Prev
Next
अमित शाह की चुनावी रणनीति को मात देना आसान नहीं, उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य यूँ ही नहीं कहा जाता

अमित शाह की चुनावी रणनीति को मात देना आसान नहीं, उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य यूँ ही नहीं कहा जाता

  • May 4, 2026
‘ममता बनर्जी ने निर्ममता की कीमत…’, बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

‘ममता बनर्जी ने निर्ममता की कीमत…’, बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

  • May 4, 2026
बंगाल रिजल्ट: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी…’

बंगाल रिजल्ट: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी…’

  • May 4, 2026
“गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद” बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

“गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद” बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

  • May 4, 2026
‘सब गलत बताया जा रहा है’, रुझानों में बीजेपी जीतती दिखी तो ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

‘सब गलत बताया जा रहा है’, रुझानों में बीजेपी जीतती दिखी तो ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

  • May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में BJP के जबरदस्त प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में BJP के जबरदस्त प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया

  • May 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अमित शाह की चुनावी रणनीति को मात देना आसान नहीं, उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य यूँ ही नहीं कहा जाता May 4, 2026
  • ‘ममता बनर्जी ने निर्ममता की कीमत…’, बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव May 4, 2026
  • बंगाल रिजल्ट: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी…’ May 4, 2026
  • “गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद” बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता May 4, 2026
  • ‘सब गलत बताया जा रहा है’, रुझानों में बीजेपी जीतती दिखी तो ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल May 4, 2026
  • पश्चिम बंगाल में BJP के जबरदस्त प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया May 4, 2026
  • ‘जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश…’, 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच बोले सीएम योगी आदित्यनाथ May 4, 2026
  • पश्चिम बंगाल रिजल्ट: बाबा रामदेव का बड़ा बयान, ‘वर्चस्ववाद के उन्माद में जो लोग पगलाए हुए…’ May 4, 2026
  • ‘चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा…’ पश्चिम बंगाल के रुझानों में BJP के आगे होने पर कन्हैया कुमार ने ये क्या कह दिया? May 4, 2026
  • बंगाल में BJP का बंपर बहुमत देख TMC फायर, ममता बनर्जी की पार्टी बोली- ‘अभी तक 70 सीटों के…’ May 4, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021