• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जयशंकर से मुलाकात में ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भारत के साथ रिश्तों में सुधार पर दिया जोर, कहा- मौजूदा विश्व पहले से ज्यादा असुरक्षित

  • April 1, 2022
जयशंकर से मुलाकात में ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भारत के साथ रिश्तों में सुधार पर दिया जोर, कहा- मौजूदा विश्व पहले से ज्यादा असुरक्षित
  • भारत आईं ट्रुस ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। एलिजाबेथ ट्रुस ने कहा है कि भारत के साथ रिश्तों को सुधारना ब्रिटेन के लिए पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। उन्होंने यह बात यूक्रेन-रूस युद्ध से उपजे हालात के संदर्भ में कही।

नई दिल्ली: ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रुस ने कहा है कि भारत के साथ रिश्तों को सुधारना ब्रिटेन के लिए अभी पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। उन्होंने यह बात यूक्रेन-रूस युद्ध से उपजे हालात के संदर्भ में कही। भारत के एक दिन के दौरे पर आईं ट्रुस ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बाद में दोनों विदेश मंत्रियों ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यूक्रेन पर हमला करने के लिए पुतिन को ठहराया जिम्मेदार

ट्रुस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते उम्मीद जताई कि उन पर लगाम लगाने की अंतरराष्ट्रीय कोशिश में भारत पूरी मदद करेगा। ट्रुस ने यह भी कहा कि मौजूदा विश्व पहले से ज्यादा असुरक्षित हो गया है और दूसरे देशों की संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना कितना जरूरी है। ट्रुस और जयशंकर के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय रिश्तों के आयामों पर भी चर्चा हुई, लेकिन यूक्रेन-रूस विवाद ही प्रमुख तौर पर केंद्र में रहा। भारत-ब्रिटेन स्ट्रेटजिक फ्यूचर्स फोरम की पहली बैठक को संबोधित करते हुए ट्रुस ने जितनी बार यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया, उससे भी इसी बात का संकेत मिलता है।

ब्रिटेन के साथ टू प्लस टू वार्ता शुरू करने की संभावना

जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन के साथ सहमति बनी है कि यूक्रेन-रूस के बीच शीघ्रता से युद्धविराम लागू होना चाहिए और बातचीत से ही समस्या का समाधान होना चाहिए। ब्रिटेन के साथ खास रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों के बीच रक्षा और विदेश मंत्रियों के स्तर पर टू प्लस टू वार्ता शुरू करने की संभावना पर भी जयशंकर ने सकारात्मक संकेत दिए।

द्विपक्षीय संबंधों को नया मुकाम देने की कवायद

गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन द्विपक्षीय रिश्तों को नया मुकाम देने के लिए बड़े एजेंडे पर काम कर रहे हैं। दोनों ने वर्ष 2030 का एक रोडमैप भी बनाया है जिसमें रक्षा, विज्ञान व तकनीक, कारोबार जैसे मुद्दों पर साझेदारी बनानी है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात हो रही है। भारत आने से पहले जारी एक बयान में ट्रुस ने यह भी संकेत दिया था कि ब्रिटेन भारत के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र में भी ज्यादा करीबी सहयोग स्थापित करने को तैयार है।

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026
पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021