• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पत्नी के आनलाइन लूडो खेलने से पति हुआ इतना नाराज, गला दबाकर कर दी हत्या; पुलिस चौकी में किया आत्मसमर्पण

  • May 14, 2022
पत्नी के आनलाइन लूडो खेलने से पति हुआ इतना नाराज, गला दबाकर कर दी हत्या; पुलिस चौकी में किया आत्मसमर्पण
  • देहरादून में एक पति अपनी पत्नी के आनलाइन गेम खेलने से इतना नाराज हुआ कि उसने उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी। इसके बाद आरोपित पति ने आइएसबीटी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित की मेहूंवाला में चाय की दुकान है।

देहरादून। हरभजवाला में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी के मोबाइल पर आनलाइन लूडो खेलने और गेम पार्टनर से बात करने से पति नाराज था। हत्या को अंजाम देने के बाद पति ने पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की मेहूंवाला में चाय की दुकान है।

पटेलनगर कोतवाली निरीक्षक रविंदर यादव ने बताया कि हरभजवाला निवासी सवाना की 15 साल पहले चंगेज खान के साथ शादी हुई थी। सवाना की दो बेटियां व एक छोटा बेटा है। सवाना मोबाइल पर आनलाइन लूडो खेलती थी, जिसमें वह अपने गेम पार्टनर से बातचीत भी करती थी।

यह बात पति चंगेज खान को पसंद नहीं थी। उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार रात दोनों के बीच गेम को लेकर झगड़ा हो गया। शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे चंगेज खान ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह करीब सुबह सात बजे आइएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

ईद से चल रहा था दोनों के बीच झगड़ा

कोतवाली निरीक्षक रविंदर यादव के अनुसार, आरोपित चंगेज खान ने ईद के दिन सवाना को अजनबी से बात करते और अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा था। इसके बाद से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया था। हर दिन दोनों के बीच छोटी-बड़ी बात को लेकर विवाद होता था।

हत्या की बनाई थी योजना

आरोपित ने पत्नी की पूरी योजना के तहत हत्या की। तीन दिन पहले वह बच्चों को अपने भाई के घर छोड़कर आ गया था। शुक्रवार को पत्नी को मायके घुमाकर लाया। आरोपित ने कुछ कबूतर भी पाले हुए थे, जिन्हें उसने हत्या को अंजाम देन से पहले उड़ा दिया।

चार दिन पहले तोड़ा था पत्नी का मोबाइल

हत्या से चार दिन पहले भी दोनों के बीच बहुत झगड़ा हुआ, जिसके बाद चंगेज खान ने पत्नी का मोबाइल फार्मेट कर तोड़ दिया था। मामला इतना बढ़ जाने के बावजूद भी सवाना चुप नहीं बैठी और दोबारा नए मोबाइल पर गेम खेलने लगी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, ‘मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने…’

AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, ‘मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने…’

  • May 22, 2026
योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता

योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता

  • May 22, 2026
दिल्ली में बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, इन जानवरों की कुर्बानी दी तो होगी FIR

दिल्ली में बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, इन जानवरों की कुर्बानी दी तो होगी FIR

  • May 22, 2026
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज

इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज

  • May 22, 2026
दिल्ली AIIMS की टीम करेगी ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, ससुराल पक्ष बोला- ‘हमारी बहू थी, अंतिम संस्कार कराना फर्ज’

दिल्ली AIIMS की टीम करेगी ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, ससुराल पक्ष बोला- ‘हमारी बहू थी, अंतिम संस्कार कराना फर्ज’

  • May 22, 2026
पाकिस्तान-बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पूरा प्लान

पाकिस्तान-बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पूरा प्लान

  • May 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पीएम मोदी के लिए अजय राय के अपशब्द पर BJP ने याद दिलाए पुराने दिन, सीएम योगी बोले- अब तो माफी मांग कर भी… May 22, 2026
  • AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, ‘मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने…’ May 22, 2026
  • जिलाधिकारी ने किया स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर May 22, 2026
  • चौराहों पर भीषण धूप से लोगों को बचायेगी ग्रीन नेट May 22, 2026
  • ग्रामीणों की समस्याआंे के समाधान को विधायक उमर अली खान ने डीएम से की मुलाकात May 22, 2026
  • विधायक आशु मलिक ने सहारनपुर की सिंचाई व जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया May 22, 2026
  • बिजली संकट: रात्रि ढाई बजे मौके पर पहुंचे विधायक राजीव गुम्बर व पार्षद राहुल झाम्ब May 22, 2026
  • गन्ना भुगतान को लेकर गन्ना विभाग पर गरजे किसान May 22, 2026
  • एसएसपी ने किया पुलिस लाइन के विभिन्न विभागों का निरीक्षण May 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह एवं यूजीसी-एमएमटीटीसी, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एनईपी उन्मुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का शुभारम्भ May 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021