• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने आंदोलनकारियों को दी नसीहत, शांतिपूर्ण करें विरोध, कानून व्यवस्था न करें भंग

  • June 5, 2021
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने आंदोलनकारियों को दी नसीहत, शांतिपूर्ण करें विरोध, कानून व्यवस्था न करें भंग
  • हरियाणा के सीएम मनोहर लाल करनाल पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर किसान नेताओं को नसीहत दी। वहीं कहा कि कोरोना और ब्लैक फंगस को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आंदोलन के नाम पर सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन इसे लेकर हिंसा का मार्ग अपनाना कतई उचित नहीं है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन से किसी को नहीं रोका जाएगा लेकिन कानून व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर पहले भी अपील की गई है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। इसलिए किसी को अनावश्यक चिंता नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आक्सीजन पार्क की शुरुआत सहित अन्य योजनाओं के लोकार्पण के लिए करनाल में थे। कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से वार्ता में उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस का महत्व इस बार और अधिक बढ़ गया है। कोरोना महामारी के कारण प्राणवायु का संकट सबने अनुभव किया। इसीलिए पेड़-पौधे बढ़ाना आवश्यक है। उन्हें सुरक्षित भी रखें ताकि प्राणवायु मिलती रहे। इसी उद्देश्य से यहां 80 एकड़ भूमि पर आक्सी वन बनाया जाएगा। दस प्रकार के वन बनाए जा रहे हैं। करनालवासियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सुगंधित, कृषि, औषधीय और अन्य प्रकार के पौधे पर्याप्त प्राणवायु प्रदान करेंगे।

सीएम ने कहा कि इसी प्रकार जल संरक्षण के लिए भी बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा में पहले काफी तालाब थे। इनमें बरसात का पर्याप्त पानी एकत्र होता था। लेकिन इनका सही प्रबंधन न होने से दिक्कतें बढ़ती चली गईं। इसे देखते हुए बेहतर प्रबंधन के लिए तालाब प्राधिकरण बनाया है। 14 हजार तालाब ठीक किए जाएंगे। 150 तालाब पर काम हो रहा है। अगले चरण में 450 तालाबों के सुधार का कार्य किया जाएगा।

ब्लैक फंगस पर नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के छह सौ मरीज हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रोग स्वयं नहीं बढ़ता। दवाओं या अन्य कारणों से होता है। फिर भी संवेदनशील स्थिति को देखते हुए इस पर नियंत्रण किया जा रहा है। प्रदेश में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। आठ हजार इंजेक्शन आ गए हैं। आगे भी दवाओं की कमी नहीं रहेगी। कोरोना को लेकर पहले ही हालात काबू में हैं।

समय से पहले ही हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि करनाल में निस्संदेह उन्होंने निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम में हिस्सा लिया लेकिन ऐसा प्रशासन की तैयारियों के अनुरूप किया जाता है। मौसम और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन आवश्यक इंतजाम करता है। इसी आधार पर ऐसा किया गया।

नई योजनाओं की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सेक्टर चार में ऑक्‍सी वन योजना की शुरुआत की। इनमें आक्सी-वन योजना, आक्सी-वन पंचकूला योजना, प्राणवायु देवता पेंशन योजना, कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थ स्थलों में पंचवटी रोपण योजना शामिल रहीं। इस अवसर पर वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, वन विभाग की एसीएस अनुपमा सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Post navigation

Prev
Next
इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

  • May 27, 2026
PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

  • May 27, 2026
दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

  • May 27, 2026
उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

  • May 26, 2026
‘मोदी जाने वाले हैं’, राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, ‘यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली…’

‘मोदी जाने वाले हैं’, राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, ‘यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली…’

  • May 26, 2026
बाइपोलर डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी और डिलीटेड चैट्स: CBI ने ट्विशा के पति के दावों की जांच शुरू की

बाइपोलर डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी और डिलीटेड चैट्स: CBI ने ट्विशा के पति के दावों की जांच शुरू की

  • May 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ May 27, 2026
  • PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप May 27, 2026
  • दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत May 27, 2026
  • पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा May 26, 2026
  • मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक May 26, 2026
  • अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त May 26, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सील्ड गोदाम का निरीक्षण May 26, 2026
  • सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन May 26, 2026
  • व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई शहीद व्यापारी हरीश चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि May 26, 2026
  • बेहट पुलिस ने दबोचे तीन वारंटी आरोपी, भेजे जेल May 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021