• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में कोरोना के मामलों में तेजी, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश, सात दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन

  • January 7, 2022
देश में कोरोना के मामलों में तेजी, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश, सात दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन
  • देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच विदेश से आने वाले लोगों को लिए दिशानिर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार लोगों को एक हफ्ते तक अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में संक्रमण के काबू में लाने के लिए तमाम पाबंदियां लगाई जाने लगी है। इस बीच विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। इसके अनुसार लोगों को सात दिनों तक अनिवार्य तौर पर होम क्वारंटाइन में रहना होगा। ये नियम 11 जनवरी से अगले आदेश तक लागू होंगे। ‘एट-रिस्क’ देशों की सूची में कुल 19 देश शामिल हैं। यहां के यात्रियों को अतिरिक्त नियमों का पालन करना होगा। इसमें आगमन के बाद टेस्टिंग भी शामिल है। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

‘एट-रिस्क’ देशों की सूची में ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मारिशस, न्यूजीलैंड ,जिंबाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इजरायल, कांगो, इथोपियाष कजाखस्तान, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनेशिया और जाम्बिया शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार एट रिस्क श्रेणी वाले देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देना होगा। उन्हें हवाई अड्डे पर रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। भारत पहुंचने के आठवें दिन आरटी-पीसीआर टेस्ट करानी होगी। इसकी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। नेगेटिव आने पर उन्हें अगले सात दिनों तक अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। हालांकि, यदि कोई पाजिटिव पाया जाता है, तो उसका सैंपल जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए आगे भेजा जाएगा।

संक्रमित पाए गए लोगों को आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग सहित निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार इलाज किया जाएगा। इनके संपर्क में आए लोगों को प्रोटोकाल के अनुसार संबंधित राज्य सरकार की निगरानी में होम क्वारंटाइन में रहना होगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को आने से पहले और बाद में टेस्टिंग में छूट दी गई है।

बता दें कि गुरुवार को एक इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट से इटली के मिलान से पंजाब के अमृतसर पहुंचे यात्रियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इस दौरान विमान में सवार 179 लोगों में से 125 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इस बीच विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोनो संक्रमण के  1,17,100 मामले सामने आए। देश में 214 दिनों के बाद एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 हो गई है।

ओमिक्रोन वैरिएंट के भी मामले तेजी से आ रहे हैं। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके 3,007 ममाले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1,199 लोग ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में इसके सबसे अधिक 876 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, ‘हमने लगातार कहा है कि…’

CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, ‘हमने लगातार कहा है कि…’

  • April 21, 2026
पत्नी और बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी न करें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की अर्जी खारिज की

पत्नी और बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी न करें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की अर्जी खारिज की

  • April 21, 2026
यूपी में आगरा-वाराणसी समेत 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी

यूपी में आगरा-वाराणसी समेत 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी

  • April 21, 2026
गुजरात: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार; 85 फर्जी खातों का खुलासा

गुजरात: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार; 85 फर्जी खातों का खुलासा

  • April 21, 2026
पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव ने बढ़ाई अपनी ‘साईकिल’ की रफ्तार, किसानों पर है सपा का खास फोकस

पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव ने बढ़ाई अपनी ‘साईकिल’ की रफ्तार, किसानों पर है सपा का खास फोकस

  • April 21, 2026
अपर्णा यादव के सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने से भड़का विपक्ष, अजय राय बोले- जितनी निंदा की जाए कम

अपर्णा यादव के सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने से भड़का विपक्ष, अजय राय बोले- जितनी निंदा की जाए कम

  • April 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, ‘हमने लगातार कहा है कि…’ April 21, 2026
  • PM Modi ने दिया था मौका, विपक्ष ने गंवाया: CM Yogi बोले- अपनी महिला विरोधी छवि नहीं मिटा सके SP-Congress April 21, 2026
  • पत्नी और बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी न करें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की अर्जी खारिज की April 21, 2026
  • यूपी में आगरा-वाराणसी समेत 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी April 21, 2026
  • गुजरात: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार; 85 फर्जी खातों का खुलासा April 21, 2026
  • सबसे तेज शतक… तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां April 21, 2026
  • 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान April 21, 2026
  • पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव ने बढ़ाई अपनी ‘साईकिल’ की रफ्तार, किसानों पर है सपा का खास फोकस April 21, 2026
  • अपर्णा यादव के सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने से भड़का विपक्ष, अजय राय बोले- जितनी निंदा की जाए कम April 21, 2026
  • लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ शुरू, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता शामिल April 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez