• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ghulam Nabi Azad Resigns: ‘रिमोट कंट्रोल मॉडल’ ने कांग्रेस को किया बर्बाद, आजाद ने राहुल गांधी को सुनाई खरी खोटी

  • August 26, 2022
Ghulam Nabi Azad Resigns: ‘रिमोट कंट्रोल मॉडल’ ने कांग्रेस को किया बर्बाद, आजाद ने राहुल गांधी को सुनाई खरी खोटी
  • Ghulam Nabi Azad Resigns गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी को पांच पन्ने का पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। उन्होंने कांग्रेस की कमजोर स्थिति को लेकर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। 5 पन्नों की चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से छोड़ने तक के सफर के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस रिमोट कंट्रोल मॉडल से चल रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि राहुल गांधी के पीए और सुरक्षाकर्मी पार्टी के बारे में फैसले ले रहे हैं।

सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में गुलाम नबी आजाद ने खत की शुरुआत कांग्रेस से अपने जुड़ाव से किया है। बताया है कि किस तरह वह तमाम अहम जिम्मेदारियों को निःस्वार्थ भाव से और पूरी शिद्दत से पूरा किया। याद किया कि किस तरह संजय गांधी के कहने पर 1975-76 में वह उस समय यूथ कांग्रेस में शामिल हुए जब कश्मीर में कोई पार्टी से जुड़ना नहीं चाहता था। आजाद ने खत में लिखा है कि किस तरह इंदिरा गांधी के जेल जाने के विरोध में प्रदर्शन की वजह से उन्हें 1978-79 में जेल जाना पड़ा। उन्होंने बताया है कि किस तरह वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम किया।

1980 के दशक के मध्य से कांग्रेस के हर अध्यक्ष के कार्यकाल में महासचिव रहे। किस तरह राजीव गांधी ने उन्हें कांग्रेस संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया। कैसे वह 4 दशकों तक कांग्रेस वर्किंग कमिटी का करीब 4 दशकों तक सदस्य रहे। 7 सालों तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता समेत तमाम बड़ी और अहम जिम्मेदारियों को निभाया। खत में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के कार्यकाल की खुलकर तारीफ की खासकर यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकार के दौरान उनकी भूमिका को सराहा।

राहुल गांधी को लेकर नाराजगी

आजाद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य से, राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री से आपके द्वारा स्थापित संपूर्ण कंसल्टेटिव मकैनिज्म ध्वस्त हो गया। खासकर जनवरी 2013 में जब आपने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया उसके बाद उन्होंने बंटाधार कर दिया। सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया और अनुभवहीन चाटुकारों से घिरे रहे। राहुल गांधी पर पहले भी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन होने के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी हार्दिक पटेल और हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर समय न देने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को लिखा कि कांग्रेस ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चलाने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति ने इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, उसको लेकर आजाद ने लिखा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले पार्टी नेतृत्व को ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ करनी चाहिए थी।

राहुल गांधी की अपरिपक्वता से मिली हार

गुलाम नबी आजाद ने लिखा कि दुर्भाग्य से राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद जब उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था, उन्होंने कांग्रेस के कार्य करने के तौर-तरीकों को खत्म कर दिया। उन्होंने संपूर्ण सलाहकार तंत्र को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही राहुल का प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया अध्यादेश फाड़ना उनकी अपरिवक्ता दिखाता है। इस बचकाने व्यवहार ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार के अधिकारों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था।  2014 में यूपीए सरकार की हार के लिए यह घटना सबसे ज्यादा जिम्मेदार थी। बता दें, राहुल गांधी ने दागी नेताओं को बचाने वाले यूपीए सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को राहुल गांधी ने मीडिया के सामने फाड़ दिया था। इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विदेश दौरे पर गए हुए थे।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव न कराने को लेकर भी गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि संगठन में किसी भी स्तर पर कहीं भी चुनाव नहीं हुआ। कांग्रेस के चुने हुए लेफ्टिनेंट्स को पार्टी चलाने वाली मंडली द्वारा तैयार की गई सूचियों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया है। पार्टी पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने के लिए नेतृत्व पूरी तरह से जिम्मेदार है।

जी-23 मामले पर भी लिखा

इसके साथ ही आजाद ने अपने पत्र में जी-23 मामले पर भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि जी-23 के नेताओं ने कांग्रेस की कमजोरियां बताई तो उन सभी नेताओं को अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति को लेकर पार्टी के 23 वरिष्ठ साथियों ने शीर्ष नेतृत्व को अपने सुझाव दिए थे, लेकिन उन्हें नहीं माना गया। ऐसे में राहुल गांधी ने उसे अपने ऊपर निजी तौर पर लिया था। आजाद ने कहा कि कांग्रेस में कमजोरियों के बारे में बताने वाले 23 नेताओं को गाली दी गई। उन्हें अपमानित और बदनाम किया गया। कांग्रेस उस स्थिति पर पहुंच गई है, जहां से वापसी नहीं हो सकती है। पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए ‘प्रॉक्सी’ का सहारा लिया जा रहा है।

2019 के बाद पार्टी की हालत बद से बदतर

अपने पत्र में आजाद ने राहुल के आने से चर्चा की परंपरा खत्म हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 की हार के बाद पार्टी की हालत और बदतर हो गई। गुलाम नबी आजाद ने लिखा कि 2014 से आपके नेतृत्व में और उसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की दो लोकसभा चुनाव में अपमानजनक तरीके से हार हुई है। 2014 – 2022 के बीच हुए 49 विधानसभा चुनावों में से 39 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने केवल चार राज्यों के चुनाव जीते और छह बार गठबंधन की स्थिति में आने में सफल रही। दुर्भाग्य से, आज कांग्रेस का केवल दो राज्यों में शासन है और दो अन्य राज्यों में गठबंधन के सहयोगी हैं।

रिमोट कंट्रोल मॉडल से चल रही कांग्रेस

गुलाम नबी आजाद ने पत्र में सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इससे भी बदतर ‘रिमोट कंट्रोल मॉडल’ था, जिसने यूपीए सरकार की संस्थागत अखंडता को ध्वस्त कर दिया। ‘रिमोट कंट्रोल मॉडल’ अब कांग्रेस में भी लागू हो गया है। राहुल गांधी के पीए और सुरक्षाकर्मी पार्टी के बारे में फैसला ले रहे हैं। राहुल के नेतृत्व में 39 विधानसभा चुनावों में हार मिली।

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

  • June 13, 2026
अधिक मासिक शिवरात्रि के दिन खुलेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

अधिक मासिक शिवरात्रि के दिन खुलेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

  • June 13, 2026
‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

  • June 13, 2026
यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

  • June 13, 2026
‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी

‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी

  • June 12, 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

  • June 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज June 13, 2026
  • यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट June 13, 2026
  • अधिक मासिक शिवरात्रि के दिन खुलेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल June 13, 2026
  • ‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया June 13, 2026
  • यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त June 13, 2026
  • ‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी June 12, 2026
  • जीएसटी एवं एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए की जागरूकता कार्यशाला आयोजित June 12, 2026
  • बाल श्रम उन्मूलन को उद्यमियों व व्यापारियों से आगे आने का आह्वान June 12, 2026
  • कूड़ा उठान में समयबद्धता का ध्यान रखें: नगरायुक्त     June 12, 2026
  • देहात कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर June 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021